RAJPUROHIT COMMUNITY: राजपुरोहित समाज संस्कारों को रख रहा जीवित,गुरुकुल में तैयार हो रही प्रतिभाएं
खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है चयन
- राजपुरोहित समाज समाज की आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को करा रहा तैयारी
राजपुरोहित समाज प्रतिस्पर्धा के युग में सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं को तराशकर सफलता दिलाने का अनूठा प्रयास कर रहा है। समाज के बड़ली िस्थत खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र में विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। जिसका सुखद परिणाम यह है कि पिछले दो सालों में समाज के 70 से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरी प्राप्त की है।अखिल भारतीय राजपुरोहित विकास संस्थान खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के तत्वावधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत डॉ ध्यानारामजी महाराज के मार्गदर्शन में खेतेश्वर शिक्षण संस्थान के परिसर में केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।ब्रह्मधाम में रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार के साथ की भगवान शिव की स्तुति
ब्रह्मधाम में रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार के साथ की भगवान शिव की स्तुति
श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलसारामजी महाराज वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज सहित कई पंडितों ने मंत्रोच्चार कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।
पैदल यात्रा के संघ हर हर भोलेनाथ के जयकारों के साथ ब्रह्मधाम तीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। वहीं दूर-दराज से आए पैदल यात्रियों ने गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भोजनशाला में सेवा कार्य के लिए श्री खेतेश्वर मित्र मंडल सूरत से आए 95 समाज के युवाओं ने सेवाएं दी श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्रसादी ग्रहण की। वहीं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
ब्रह्मधाम तीर्थ ऐप आज होगा लॉन्च
सम्मान समारोह:बावतरा में समाज की 45 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
वही विशिष्ट अतिथि के नाते भूअभिलेख निरीक्षक आशु सिहजी, डॉ. राम सिंहजी, लादू सिंहजी पादरू, रामलालजी भीनमाल, हेम सिंहजी अजीत, वाराही माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खीमसिंहजी सांथुआ, राजूसिंहजी सुराणा, एएसआई बाबुलालजी, मुंशी अर्जुनसिंहजी, हीरसिंहजी पादरू, लादू सिंहजी पादरू, सुखदेव सिंहजी, पूर्व सरपंच सिणेर शंकर सिंहजी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद समाज की प्रतिभाओं को मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 45 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में आशीर्वाद देते हुए वेदांताचार्य महाराजजी ने कहा कि समाज विकास में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है।
उन्होने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा मनुष्य को महान बनाती है व सदगुणों का विकास करती है। इस दौरान सरपंच पारसमलजी, ग्रामीण नरेंद्रसिंहजी, भंवर सिंहजी, गोमसिंहजी, भैरू सिंहजी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। अंत में समिति अध्यक्ष डायालालजी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन चेनसिंह राजगुरु ने किया।
श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्म स्थली महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा मे पूज्य श्री ब्रह्मलीन स्वामी श्री1008श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का 98वां जन्मोत्सव मनाया
41 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को सुपुर्द कर मनाया खेतेश्वर भगवान का 108 वा जन्मोत्सव ।
गंगाशहर स्थित मंदिर के 17 वें प्रतिष्ठ दिवस समारोह पर रविवार को धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली
राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज के गंगाशहर स्थित मंदिर के 17 वें प्रतिष्ठ दिवस समारोह पर रविवार को धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आसोतरा पीठ के संत तुलछारामजी महाराज एवं ध्यानारामजी महाराज के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इन्द्रा कॉलोनी में शोभायात्रा से पूर्व राजपुरोहित समाज एवं राजपुरोहित युवा विकास मंडल की ओर से दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर संत तुलछाराम ने प्रवचन में ब्रह्म समाज के आचार एवं व्यवहार के बारे में बताया।
शोभा यात्रा खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि गृह से पूजन के बाद रवाना हुई। वहां से उरमूल सर्किल, कीर्ति स्तम्भ, जूनागढ़, केईएम रोड स्टेशन रोड होती हुई गंगाशहर के खेतेश्वर बस्ती के मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में ऊंट-घोड़ों के साथ सजी-धजी सचेतन झांकियां थी। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। पाली की पार्टी ने प्रसिद्ध गैर नृत्य किया। पंजाब के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। समाज के युवक चंग की थाप पर नृत्य कर रहे थे। आयोजन में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंहजी, महासचिव दिनेश सिंहजी, व.उपाध्यक्ष हनुमान सिंहजी, संयोजक ओम सिंहजी , मनोहर सिंहजी आदिने सहयोग किया।
दिव्य दृष्टि के सन्त श्री तुलछारामजी महाराज
प्रेमसभा में गादीपति तुलसारामजी महाराज ने प्रेम भाईचारा व माता-पिता की सेवा का दिया संदेश
राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह में 230 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
राजपुरोहित कर्मचारी संघ सांचौर व चितलवाना द्वारा राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पुरोहित छात्रावास हाडेचा रोड सांचोर में वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा एवं विठ्लकृष्णजी महाराज के सानिध्य एवं छगन सिंहजी राजपुरोहित विधायक आहोर के मुख्य आतिथ्य, धनारामजी पुरोहित पूर्व आयुक्त निशक्तजन राजस्थान सरकार की अध्यक्षता एवं तुलसारामजी पुरोहित विकास अधिकारी सांचोर तथा मणीभाई दवे अध्यक्ष राजपुरोहित समाज सांचोर चितलवाना, हरिओम केवलारामजी पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। सचिव तुलसारामजी झोटडा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभा सम्मान समारोह में 230 प्रतिभाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। पुरस्कार की व्यवस्था डूंगरारामजी पुरोहित तथा मणीभाई दवे की ओर से की गई वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन का आधार शिक्षा और संस्कार है, बिना शिक्षा के व्यक्ति आगे बढ़ नहीं सकता और बिना संस्कार के शिक्षा का उत्थान नहीं हो सकता। इसीलिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना अति आवश्यक है। राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह कल
राजपुरोहित कर्मचारी संघ सांचौर -चितलवाना द्वारा राजपुरोहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार प्रात: 10 बजे पुरोहित छात्रावास हाडेचा रोड़ सांचौर में किया जायेगा। संघ के सचिव तुलसारामजी झोटड़ा ने बताया कि गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंदजी महाराज गोधाम पथमेड़ा एवं वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा के परम सानिध्य एवं छगन सिंहजी राजपुरोहित विधायक आहोर के मुख्य आतिथ्य, धनारामजी पुरोहित पूर्व आयुक्त निशक्तजन राजस्थान सरकार की अध्यक्षता, तुलसारामजी पुरोहित विकास अधिकारी सांचौर तथा धुखारामजी पुरोहित प्रधान भीनमाल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। जगदीश पुरोहित कारोला ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 प्रतिभाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा
भारतीय गौरवशाली संस्कृति का वर्तमान में युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया में उलझने से उसको भूलती जा रही है गुरुदेव
स्वामी ने शिविर में बताया कि व्यवहार व अध्यात्मिक शक्ति से परिवार और समाज को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। अपनी शक्ति को पहचानना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। घर व परिवार में संस्कारमय बनने से ही जीवन आनंदमय बनता है। संस्कारमय बालिकाओं से संयुक्त परिवार को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके भीनमाल प्रधान धुखारामजी पुरोहित, बीडीओ तुलसाराम पुरोहित, जोगाराम, अंबाराम धूड़वा, दीनदयाल महाराज, शांतिलाल जाजूसन, जगदीश कारोला व नागजीराम मेड़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संस्कार सम्मेलन आयोजित
सायला. जूना गाला स्थित श्री खेतेश्वर पँचधाम मन्दिर में गुरुदेव तुलसारामजी महाराज की प्रेरणा से वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ सन्त श्री संस्थान सायला द्वारा बुधवार को एक दिवसीय संस्कार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के लिए क्षेत्रभर से राजपुरोहित समाज की बालिकाओ के पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिनका पंजीयन डेस्क पर पंजीयन किया गया। इसके बाद सम्मेलन का वेदांताचार्य महाराज ने खेतेश्वर मन्दिर में दर्शन कर शीश नवाया। बाद में महाराज ने सम्मेलन स्थल पर ब्रह्मलीन खेतेश्वर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।
महाराज ने चिंता जताई
सम्मेलन में महाराज ने कहा कि भारतीय गौरवशाली संस्कृति का वर्तमान में युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया में उलझने से उसको भूलती जा रही है। जो एक चिंतनीय विषय है। इसलिए समाज के बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना कम होती जा रही है। लेकिन उन्हीं के पास से सम्मान से अमूल्य निधि की प्राप्ति कर सकते है।
पे्ररणा लेने का आह्वान
महाराज ने बालिकाओं को महान महिलाओं के चरित्र से जीवन में प्रेरणा लेने की बात कही। अभिभावकों को संस्कारवान समाज के निर्माण की बात कही।
समाज में संस्कार युक्त शिक्षा, आपसी प्रेम भाव व समर्पण से कार्य करने की जरूरत : गुरुदेव
अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ बाड़मेर इकाई की ओर से ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में राजपुरोहित समाज की बालिकाओं के लिए मंगलवार को एक दिवसीय बालिका संस्कार शिविर का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर ब्रह्मधाम तीर्थ गादीपति श्री 1008 श्री श्री तुलछारामजी महाराज व शी 1008 श्री बालकदासजी महाराज के सान्निध्य में किया गया।
इंजीनियर्स अपने-अपने क्षेत्र में गरीब, असहाय की सेवार्थ कार्य करें : डॉ. ध्यानारामजी महाराज
प्रथम अखिल भारतीय राजपुरोहित इंजीनियर्स सम्मेलन, जयपुर मे ।
*First All India Rajpurohit Engineers Summit, Jaipur-2019(FAIRES-2019)*
अत्यंत हर्ष का विषय है कि अनंतश्री विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्माचार्य *श्री श्री तुलसारामजी महाराज* की सत्प्रेरणा एवं *वेदांताचार्य डा० ध्यानारामजी महाराज* के पावन सानिध्य में *संत श्री संस्थान (अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ)* के तत्वावधान में प्रथम राजपुरोहित अभियंता सम्मेलन 20 अक्टूबर 2019 को जयपुर में होने जा रहा है ।
*दिनांक :20 अक्टूबर 2019*
*समय: प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक*
सम्मेलन में प्रति प्रतिभागी 500 रुपये पंजीकरण शुल्क (Registration fee) रखा गया है जो नेटबैंकिंग/IMPS/NEFT से किया जा सकता है अथवा सम्मेलन स्थल पर जमा करवाया जा सकता है ।
*Acount Name :* Sant Shri Sansthan
*Acount No. :* 05690210003244
*IFSC :* UCBA0000569
*Bank name & Branch :* UCO Bank, Sardarpura Jodhpur
प्रतिभागियों के लिए आवास व खानपान की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी । बाहर से आने वाले प्रतिभागी जयपुर पहुंचने (अपने कार्यक्रम)की सूचना info@faires2019.com पर पहले से देने का श्रम करावें ।
*संतश्री संस्थान*
(अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ)
राजपुरोहित अभियंता इकाई जयपुर
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सम्पर्क करें।
ओ पी राजपुरोहित~ 9414251557
Email:- info@faires2019.com
भागीरथ जी जोधपुर~94142 88301
धरमवीर जी पाली~94145 24001
दौलत सिंह जी जयपुर ~9314659904
जोरावर सिंह जी जयपुर~9414052584
ब्रह्मधाम में एक लाख व्यापारी हर साल देंगे 5100 रुपए ताकि समाज का हर बेटा - बेटी पढ़ सके ।
ब्रह्मधाम आसोतरा की ओर से राजपुरोहित समाज की बालिकाओं को शिक्षा व संस्कार देने लिए चलाए जा रहे संस्कार शिविर अभियान ने अब बड़ा रूप ले लिया है । समाज में शिक्षा के साथ - साथ सवांगीण विकास के लिए अब ब्रह्मधाम के आह्वान पर सामूहिक प्रयास हो रहे हैं । इसके लिए देशभर में व्यवसाय कर रहे समाज के लोगों से 51 सौ रुपए का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया । खास बात यह कि यह राशि प्रत्येक वर्ष समाज के ट्रस्ट में जमा होगी । इस राशि से बालक - बालिका शिक्षा के साथ - साथ विभिन्न स्थानों पर विकास के काम करवाए जाएंगे । हाल ही खेतेश्वर भगवान की 35वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मधाम आसोतरा में आयोजित कार्यक्रम में गादीपति बह्मर्षि तुलसाराम महाराज व उनके शिष्य डॉ . ध्यानाराम वेदांताचार्य के सानिध्य यह निर्णय लिया गया । इसका समाज के शिक्षाविदों के साथ - साथ व्यापारी वर्ग ने भी स्वागत किया है । युवा वर्ग तो इस निर्णय को लेकर उत्साहित है । उनका कहना है कि ऐसे निर्णयों से समाज के युवाओं में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और अच्छे परिणाम सामने आएंगे ।
प्रत्येक जिले में 1000 व देशभर में समाज के 50 हजार प्रतिष्ठान राजपुरोहित समाज के देशभर में 50 हजार से अधिक प्रतिष्ठान हैं । ऐसे में सभी प्रतिष्ठानों से प्रतिवर्ष 5100 रुपए शिक्षा व विकास के लिए एकत्र होंगे । इससे ब्रह्मधाम में विकास के कार्य होंगे । इसमें स्कूल का निर्माण , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी , बड़े - बड़े हॉल व भवनों का निर्माण सहित अन्य कार्य करवाए जाएंगे । देशभर में फैले राजपुरोहित समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अलगसे कार्य भी करते हैं । ऐसे में वे भी सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं ।
चार साल से हर साल शिक्षा के लिए 60 लाख रुपए खर्च ब्रह्मधाम द्वारा प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए 60 लाख का सहयोग भी किया जा रहा है । इन छात्र - छात्राओं को छात्रवृत्ति से लेकर अन्य देशको के जिलों में पढ़ने के लिए भी आर्थिक सहयोग किया जाता है । इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां भी करवाई जाती है । ऐसे में इस सहयोग से अब समाज के जरूरतमंद लोगों को भी अधिक सहयोग मिल पाएगा । साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा ।
बालक - बालिकाओं के लिए संस्कार शिविर का आयोजन डॉ . ध्यानाराम वेदांताचार्य के सान्निध्य में राजस्थान के विभिन्न जिलों में बालक बालिकाओं के लिए संस्कार शिविरों का भी आयोजन किया जाता है । इसमें समाज को संस्कृति व परंपरा के साथ ही बच्चों देशको संस्कार दिए जाते हैं , ताकि आने वाली पीढ़ी अन्य कुरीतियों से दूर रहे । इनके सान्निध्य में नशामुक्ति को लेकर भी बड़े निर्णय लिए गए । अब तक करीब 20 से अधिक संस्कार शिविरों का आयोजन किया जा चुका है । अब दीपावली की छुट्टियों में बालिका संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए पाली , जालोर , सिरोही , बाड़मेर , बीकानेर , जोधपुर , नागौर सहित कई स्थानों पर यह शिविर आयोजित होंगे ।
मृत्युभोजबंद , नशाव दहेजमुक्त समाजका संकल्पसाकार ब्रह्मधाम आसोतरा के सानिध्य में विभिन्न कुरीतियों को भी बंद किया गया है । करीव 16 महीने पहले समाज में मृत्युभोज को बंद कर दिया । साथ नशामुक्त समाज के लिए संकल्प दिलाया गया । अब शादी व समारोह में नशे की मनुहार तक नहीं होती है । इतना ही नहीं , समाज में दहेज मुक्त शादियां होती हैं । इसमें समाज के जरुरतमंदों लोगों को काफी संवल मिला है , वहीं अन्य लोग भी अब शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं । ऐसे में अव वह शिक्षा व विकास के लिए किया गया निर्णय समाज ही नहीं , अन्य समाजों के लिए प्रेरणास्त्रोत है ।
श्री खेतेश्वर भगवान की 35वीं पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 5100 / - रूपये का चंदा लेकर समाज हित में भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ प्राप्त करें ।
समस्त राजपुरोहित समाज के बंधुओं को श्री गुरुमहाराजजी का स्नेहभरा आशीर्वाद एवं ट्रस्ट न्यास की और से जय श्री गुरूमहाराजजी की एवं जय श्री रूघनाथजी की अर्ज स्वीकार करावें । बंधुओ गत वर्षों से लगातार श्री गुरू महाराजजी के समक्ष समाज के प्रबुद्धजनों एवं ट्रस्ट द्वारा समाज प्रगति के हित में मन्दिर ब्रह्मधाम पर विकास एवं शिक्षा के बारे में चर्चा की गई जिसमें श्री गुरू महाराजजी के आदेश से समाज हित में फण्ड इकट्ठा किया जाना उचित समझ कर श्री खेतेश्वर भगवान की 35वीं पुण्यतिथि पर महामंत्री द्वारा घोषणा की गई कि भारत वर्ष में समाज के प्रत्येक प्रतिष्ठान से प्रतिवर्ष 5100 / - रूपये का चंदा लेकर समाज हित में भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ प्राप्त करें । न्यास ट्रस्ट द्वारा गत पांच वर्ष से ब्रहाधाम पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं जिसमें खेतेश्वर सर्किल के पास एक बड़ी स्कूल का निर्माण , नई भोजनशाला , सुलभ कॉम्पलेक्ष , प्याऊ व अन्य छोटे - बड़े कार्य करवाये गये है । व वैकुण्ठधाम के सामने बड़ा हॉल व 200 कमरे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और शिक्षा के प्रति आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र - छात्राओं को गत 4 वर्ष से निरंतर प्रतिवर्ष लगभग 60 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है और अन्य समाज हित में कार्य कर आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की प्रगति की कामना कर कार्यरत रहेंगे । श्री गुरुमहाराजजी , उनके शिष्य डॉ . वेदान्ताचार्य ध्यानारामजी महाराज , समाज के प्रबुद्धजन , न्यास ट्रस्ट द्वारा सभी के द्वारा मिल बैठकर यह निर्णय लिया गया है इस समाज हित के कार्य में सभी समाजबंधु इस महायज्ञ में भाग लेकर अपनी आहुतियाँ प्रदान करे ताकि आने वाली पीढ़ी प्रगति की और अग्रसर होकर समाज हित का कार्य कर सकें । बंधुओं हाल ही में कुछ समाज के एक दो बंधुओं द्वारा इस कार्य में अर्नगल प्रचार - प्रसार व्हाटसअप पर किया गया है , सो समाज हित में नहीं है उनसे भी ट्रस्ट द्वारा निवेदन है कि समाज हित में सभी साथ मिलकर इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का श्रम करावें । ट्रस्ट द्वारा हम सभी समाज को विश्वास दिलाते है कि हम सभी कार्य में खरा उतरने का पुरजोर ईमानदारी से भरसक प्रयास करने की चेष्टा करेंगे
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले के लिए संस्कार शिविर 22 अक्टूबर
जालोर, सायला व बिजरोल खेड़ा में होंगे बालिका संस्कार शिविर गुरुदेव ।
एक दिवसीय बालिका संस्कार शिविर के आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती गुरु मंदिर में वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में वेदांताचार्यजी ने आगामी बालिका संस्कार शिविर की रूपरेखा व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने शिविर को लेकर की जाने वाली तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपी।वेदांताचार्यजी ने कहा कि जीवन में धन व शिक्षा के साथ संस्कार पक्ष का भी मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि समाज की चौदह साल से अधिक आयु वर्ग की बेटियों के लिए इस संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय शिविर में बेटियों में आत्मविश्वास, संस्कार, शिक्षा व भविष्य निखारने को लेकर संतों व अनुभवी समाज बंधुओं की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जालोर व आहोर क्षेत्र की बेटियों के लिए आगामी ३ नवम्बर को होने वाले शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविरों के आयोजन को लेकर लक्ष्मणसिंहजी भागली सिंधलान को जिला संयोजक, गोपालसिंहजी सांकरणा को शिविर संयोजक, कपूरसिंहजी भागली पुरोहितान को शिविर सह संयोजक व नैनसिंहजी शंखवाली को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अन्नराजजी कुआरड़ा, सांकरणा सरपंच महिपालसिंहजी, विजयसिंहजी, कैलाशसिंहजी, सतुराजसिंहजी, चेतनसिंहजी पुनाडिय़ा, किशोरसिंहजी सिलोर, भंवरसिंहजी सांकरणा, मुकेशजी सांकरणा, तुफानसिंहजी सांकरणा, मंगलसिंहजी भंवरानी, हनुमानसिंहजी बिठु, नैनसिंहजी सांकरणा समेत कई जने मौजूद रहे।
चितलवाना. श्री खेतेश्वर जन्म स्थली बिजरोल खेड़ा में वेंदाता आचार्य श्री ध्यानाराम महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन कर बालिका सम्मेलन पर चर्चा की गई। खेतेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री धुखारामजी पुरोहित ने बताया कि 30 अक्टूम्बर को होने वाले बालिका सम्मेलन को लेकर ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। इस मौके ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नगराजजी पुरोहित, दीनदयालजी महाराज, मांगीलालजी देवड़़ा, रूपारामजी मोरसीम, शिक्षा समिति अध्यक्ष आशारामजी, शांतिलालजी व जानूरामजी खिरोड़ी सहित कई समाज के कई लोग मौजूद थे।
सायला. कस्बे के निकट जूना गाला स्थित श्री खेतेश्वर पंचधाम मन्दिर में श्री वेदांताचार्य डॉ.ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 30 अक्टूबर को प्रस्तावित पंचधाम में राजपुरोहित समाज के बालिका संस्कार सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महाराज ने समाज बन्धुओ को प्रत्येक गांव से सम्मेलन में बालिकाओं की भागीदारी करने की बात कही। गुरुदेव ने कहा कि वर्तमान में बालिकाओं को समाज की गौरवशाली संस्कृति व परम्पराओं से रूबरू करवाया जाएगा। इस दौरान धर्मारामजी, मोमतराजजी उदेश, जबरसिंहजी राजपुरोहित, मांगीलालजी राजपुरोहित, अर्जुनजी कुमार, कैलाशकुमारजी, सुखराजजी , मांगीलालजी समेत कई जने मौजूद रहे।














