राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
RAJPUROHIT NEWS EXPRESS

एक युवा की अनूठी पहल : सगाई में लाखों रुपए का टीका ठुकरा महज 101 रुपए नेक में लेकर लिया अपनों से आशीवार्द

बिलाड़ा (जोधपुर) कृषि विज्ञान में एमबीए कर चुके दीपकजी राजपुरोहित ने अपनी सगाई दस्तूरी के दौरान अनूठी पहल करते हुए अपने ससुराल पक्ष से हजारों रुपए का टीका दस्तूरी लेने से मना कर महज 101 रुपए और श्रीफल ही स्वीकार किया। इस अवसर पर समाज के कई गांव के लोग मौजूद थे। मादलिया आश्रम के संत शंकरदासजी ने दीपक की इस पहल को अनुकरणीय बताया।
जाटियावास गांव के मदन सिंहजी ,जय सिंहजी ,गणपत सिंहजी ,भरत सिंहजी ,चंदन सिंहजी, भगवान सिंहजी और मंगल सिंहजी परिवार के दीपकजी राजपुरोहित ने हाल ही में देहरादून इसरो से इंटर्नशिप और कृषि विज्ञान में एमबीए किया है, जिसकी सगाई करने के लिए नारनाडी से पुखसिंहजी, मांगीलालजी, एवं रानू सिंहजी अपने परिजनों के साथ जाटियावास में मादलिया आश्रम के संत शंकर दासजी की साक्षी में हजारों रुपए का टीका एवं आभूषण लेकर दस्तूरी की रस्म के लिए आए। दीपकजी ने अपने परिजनों की सलाह पर अनूठी पहल करते हुए मात्र 101 रुपए व श्रीफल ही स्वीकार कर उपस्थित जनों से आशीर्वाद लिया। उपखंड अधिकारी शैतानसिंहजी राजपुरोहित ने दीपक  पहल को अनुकरणीय बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे अर्जुन सिंंह जी ने कहा समाज को अन्य सामाजिक बुराइयों एवं व्यसनों को त्याग कर नई पीढ़ी को संस्कारित एवं उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए।

प्रवासियों के लिए महंत निर्मलदासजी महाराज की पहल जालोर-बाड़मेर सीमा पर चाय-नाश्ता की व्यवस्था की

भारत साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव एवं पीसीसी सदस्य महंत निर्मलदासजी महाराज ने अनूठी पहल करते हुए प्रवासियों के लिए जालोर-बाड़मेर सीमा के काठाड़ी चैकपोस्ट पर छाया, शीतल जल एवं चाय नाश्ता की निःशुल्क कैंटीन शुरू की। कोविड-19 के सरकारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए महंत निर्मलदासजी महाराज के हाथों से खेतेश्वर भगवान की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर निशुल्क केंटीन का शुभारंभ किया गया। चौबीस घंटे संचालित होने वाले केंटीन में महंत निर्मलदासजी टीम’ के 20 कार्यकर्ताओं की टीम अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करेगी। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को लाने के फैसले के बाद महंत की ओर से यह पहल की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंहजी राजपुरोहित, चुन्नीलालजी राजपुरोहित, पुखराजसिंहजी लुदराड़ा, अशोकसिंहजी राजपुरोहित, उत्तमजी राठौड़, सिवाना सरपंच रामनिवासजी आचार्य, शंकरसिंहजी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गुरुदेव श्री 1008 श्री निर्मलदासजी महाराज बालोतरा की अनूठी पहल हट किसी को सिख दे रही है ।

जय श्री दाता री सा कोरोना के इस संकट काल में मौजूं सा लगता है। एक तरफ वो लोग हैं, जो इस संकट की घड़ी में भी कालाबाजारी, मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं  ।और दूसरी तरफ देशभर में बच्चे तक अपनी गुल्लक तोड़ पीएम या सीएम रिलीफ फंड में पैसा पहुंचा रहे हैं।
  भारत साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गुरुदेव श्री 1008 श्री निर्मलदासजी महाराज बालोतरा की   अनूठी पहल का हर तरफ स्वागत किया जा रहा है ।
कोविड - 19 वायरस के चलते लॉकडाउन के प्रथम फेस में मध्यम वर्ग का कोई जरूरतमंद भूखा नहीं सोये इसलिए गुरुदेव ने बिना सोशल मौडिया एव न्यूज में दिये बालोतरा सहित सिवाना विधानसभा क्षेत्र में 1100 सौ राशन किट वितरित करने का बीड़ा उठाया गया ।
 गुरदेव ने कहा कि  इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोग राशन की सहायता लेना भी चाहते है तो भी फोटो वायरल एंव इज्जत की डर से नहीं ले पाता था इसलिए  हमने भागीरथी कार्य करते हुऐ रात के अंधेरे में स्वयं द्वारा गाडी ड्राइव कर जरूरतमंद के पास जाकर विना कोई फोटो या वीडियो लिए ।।
 इंद्राणा , सिणेर , धारणा , चुली , पादरू , इटवाया , पाऊ , वेरानाडी , सिवाना , काखी , गुडानाल , मूठली , थापन , पादरड़ी खुर्द , आसोतरा , जसोल , सिलोर , जेठंतरी , समदडी , भलरो का वाड्य , महेश नगर , रानीदेशीपुरा , महिलावास , काठाडी , धीरा सहित कई गांवों में राशन वितरित किया जा रहा है ।
 गुरुदेव ने कहा कि इस भागीरथी कार्यक्रम में ब्रह्मधाम आसोतरा के महामंत्री बाबुसिंह राजपुरोहित द्वारा 200 किट , पुखराजसिंह सोढा द्वारा 151 किट , चूनौलाल लूदराडा द्वारा 51 कीट , जबकि पादरू  सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह राजपुरोहित , नायब तहसीलदार बाबुसिंह राजपुरोहित , डॉ मदनसिंह गोलिया , नरपत सिंह देवडा , भगवानसिंह फुलासर , नरपतसिंह देवडा सिवाना , कृष्णपालसिंह कालूडी , बीडीओ मांगीलाल सराणा , डॉ नरपत सिंह राजपुरोहित , विजयसिंह प्रिंसिपल चांदेसरा , कानसिंह ढिढस , बनवारीलाल शर्मा , सहायक अभियंता हरिसिंह राजपुरोहित द्वारा 21 किट एव राजूसिंह ठेकदार नगरपरिषद बालोतरा , रामसिंह जसोल , हीरसिंह रायथला द्वारा 11 किट के रूप में सहयोग किया गया निवरात्र समाप्ति के बाद शुरू किये गए इन नेक कार्य में अभी तक 900 से अधिक किट वितरित किये जा चुके है । 

निराश्रित बच्चे खुद को समाज से अलग महसूस नहीं करें इसलिए राजपुरोहित परिवार ने बनाया शादी में मेहमान

अभी तक हम यह सुनते आए है कि शादी में बचा खाना आश्रम के बच्चों को खिलाया गया या कच्ची बस्तियों में बांटा गया। मगर राजपुरोहित परिवार ने एक अनूठी पहल करते हुए निराश्रित बच्चों को शादी में खास मेहमान बनाया गया। रेयान कॉलेज के प्राचार्य संतोष राजपुरोहित ने अपनी भांजी हिमांशु की शादी में इन बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित कर समाज के समक्ष मिसाल पेश की। शादी समारोह में मक्कासर गांव में स्थित एक लव्य आश्रम के बच्चों को खास मेहमान के रूप में बुलाया गया। इस दौरान प्राचार्य राजपुरोहित ने इन बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया। आश्रम संचालक व बच्चें इस मेहमानवाजी को देख काफी खुश नजर आए। वहीं दुल्हन हिमांशु के मामा प्राचार्य संतोष राजपुरोहित व पिता शंकर सिंह जागरवाल का कहना है कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर हममें आत्मविश्वास व संतुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि आज तक जो शादियां हुई उनमें हमेशा पितरों व देवी-देवताओं के भोग लगाने के लिए सबसे पहले भोजन निकाला जाता है, लेकिन इस बार इन खास मेहमान बच्चों को सबसे पहले भोजन करवा कर उस परंपरा का वहन किया गया। राजपुरोहित का कहना है कि सभी को इस तरह के सामाजिक कार्य करने चाहिए, ताकि निराश्रित बच्चें अपने आप को समाज से अलग महसूस नहीं करें।

राजपुरोहित समाज की एक ओर, नई ओर अनूठी पहल ।

जय गुरु महाराज री सा ।
आज अपना राजपुरिहित समाज एक भारतवर्ष मे एक मिसाल पेस करता आ रहा हैं ।
पहले समाज मे गुरुकर्पा से नशा - बंदी  कर एक अनूठी पहल कि ओर आज एक पर्यावरण कि ओर प्रेम जताते हुए ।
ग्राम ढारिया में श्री चम्पालाल सिंह जी के सुपुत्र कुलदीप सिंह राजपुरोहित का विवाह 20/06/2018 ग्राम धुरासनी रूप सिंह जी की पुत्री श्री भिकि कंवर के साथ हुआ जिसमें बारातियो को सिख (समथुनी) में  हर बाराती को पौधे देकर समाज मे एक नई पहल शुरू की
। बहुत बहुत हार्दिक आभार और अभिनंदन श्री चम्पालाल सिंह और रूप सिंह जी का जो समाज को एक नई सोच दी ।

जय ब्रह्मशक्ती ।