राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
RAJPUROHIT NEWS EXPRESS

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बागरा से भाजपा का प्रचार रथ रवाना किया

बागरा (जालोर)। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार, 29 सितंबर को बागरा स्थित पार्टी कार्यालय से भाजपा के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ढाणियों तक राज्य सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी पहुँचाना बताया गया है।

कार्यक्रम में विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक पहुँचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रचार रथ के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी आमजन के सामने रखी जाएगी। रथ में प्रचार सामग्री और ऑडियो संदेशों का उपयोग किया जाएगा।

रथ रवाना किए जाने के दौरान स्थानीय पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनावी गतिविधियों में इस तरह का अभियान मतदाताओं के बीच दल का संदेश पहुँचाने का माध्यम है। योजनाओं की जानकारी देते समय पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और वास्तविक लाभ के बारे में स्पष्ट विवरण देना भी आवश्यक होगा, ताकि ग्रामीण अपने लिए उपयोगी जानकारी समझ सकें।

राजपुरोहित समाज से आने वाले विधायक छगनसिंह राजपुरोहित आहोर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान की आगे की गतिविधियों और गांवों में मिलने वाली प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

थानसिंह डोली को बालोतरा जिले का सहप्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ

बालोतरा। आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान में जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों की सूची जारी की है। पार्टी के 25 सितंबर 2026 के पत्र में थानसिंह डोली को बालोतरा जिले का सहप्रभारी बनाया गया है। पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल को जिले का प्रभारी तथा जालाराम पालीवाल और धर्माराम देवासी को भी सहप्रभारी बनाया गया है।

पार्टी पत्र के अनुसार, प्रभारियों को जिलों में कार्यकर्ताओं से समन्वय करने, संगठन की स्थिति की समीक्षा करने और चुनाव संबंधी गतिविधियों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति के सामने प्रस्तुत करनी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर थानसिंह डोली ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे यह जिम्मेदारी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

थानसिंह डोली को इस जिम्मेदारी के लिए RAJPUROHIT NEWS EXPRESS की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि वे कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएँगे।

राजपुरोहित युवा सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह बाडमेर

राजपुरोहित युवा सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय महावीर टाउन हॉल में रविवार को हुआ। कार्यक्रम संयोजक जगदीशजी लंगेरा ने बताया कि समाज के युवाओं की टीम ने नवाचार व उद्देश्यों को ध्यान में रख कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के शैक्षणिक उत्थान में युवाओं की भूमिका , राजनीतिक क्षेत्रों में युवाओं का नेतृत्व व सामाजिक भूमिका में युवाओं का सकारात्मक पक्ष विषयों पर चिंतन व मनन किया गया।
अतिथियों ने कार्यक्रम का आगाज संत श्री खेतारामजी महाराज व मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाज के बालक- बालिकाओं ने सांस्क्रतिक प्रस्तुतियां व योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संत श्री निर्मलदासजी का सान्निध्य रहा। उन्होंने कहा कि हम आध्यात्म ओर समाज सेवा से ही राष्ट्र को मजबूत कर सकते है।
वेदांताचार्य श्री ध्यानारामजी ने समाज को गुरुकुल की ओर लौटते हुए आगे बढ़ने की बात कही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोगेन्द्रसिंहजी सिलोर ने कहा कि हमे एक श्रेष्ठ समाज के लिए बालिका शिक्षा व राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज में कार्य करना चाहिए। हमारी पुरातन संस्क्रति व सभ्यता को मजबूत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए ।
शिक्षाविद गणपतसिंह ने युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने व कमजोर वर्ग के समाज बंन्धुओ को समाज सहयोग दे व उन्हें मजबूत बनाने का आह्वान किया।
परिवार व समाज के साथ राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए
को ऑपरेटिव इंस्पेक्टर सविताजी राजपुरोहित ने कहा कि हम महिलाओं को हमारे संस्कारो के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए घर परिवार व समाज के साथ राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए ।
देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह निम्बला ने युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग की जानकारी देते हुए यातायात नियमों को अपनाते हुए आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी समाज के लिए हम कुछ कर सकते है ।

रामसिंहजी बोथिया , मुकनसिंहजी , नवनीतजी राजपुरोहित ,मूलसिंहजी जुडिया ने भी संबोधित किया ।
राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित नरपत सिंहजी ढोक का समाज की ओर से विशेष सम्मान किया गया। समाज के लिए भूमि दान करने वाले दानदाताओं व समाजसेवियों का बहुमान किया गया।

खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ आसोतरा के लिए रवाना

खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ आसोतरा के लिए रवाना

बाड़मेर | श्री खेतेश्वर एवं राजपुरोहित समाज न्याति नोहरे से मंगलवार शाम 4 बजे 23वीं खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, पुलिस उप अधीक्षक रमेश शर्मा, जोगराज सिंह जुड़िया, मोहन सिंह भंवरिया, ब्रह्मधाम आसोतरा कोषाध्यक्ष राम सिंह जी बोथिया, समाजसेवी रामसिंहजी भंवरिया, मूल सिंहजी जुड़िया, युवा नेता जगदीश सिंहजी लंगेरा, सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंहजी फोगेरा, किशन सिंहजी बालेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संघ सर्किट हाउस सिणधरी चौराहा होकर जयकारों के साथ निकला। इस संघ में सैकड़ों पैदल यात्रियों ने भाग लिया। यह संघ निर्धारित समय के अनुसार शाम 4 बजे खेतेश्वर एवम राजपुरोहित न्याति नोहरे से रवाना हुआ।

संघ के मीडिया प्रभारी हेमंतजी राजपुरोहित ने बताया कि संघ 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा। 

राम सिंहजी बोथिया ने बताया कि इस संघ की शुरूआत वर्ष 2002 की गई थी, उस समय पैदल यात्रा संघ में 19 श्रद्धालु जुड़े थे, जिनकी संख्या आज सैकड़ों हो गई है। अलग-अलग गांवों से कई संघ महाशिवरात्रि को वहां पहुंचकर ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन कर ब्रह्मऋषि तुलछारामजी महाराज का आशीर्वाद लेंगे।

इस मौके पर पैदल यात्रा संघ अध्यक्ष मग सिंहजी लखा, मंगलजी  लंगेरा, संपत सिंहजी भंवरिया महाबार, नखत सिंहजी फोगेरा, प्रेम सिंहजी आगोरिया, जयराम सिंहजी ईंटादा, कल्याण सिंहजी लखा, तन सिंहजी रड़वा, लाल सिंहजी बोथिया, डामर सिंहजी आगोरिया, कैलाश सिंहजी पूषड़, गुलाब सिंहजी गेहूं, श्रवण सिंहजी लखा, जसवंत सिंहजी बालेरा, खेत सिंहजी मुथर, उम्मेद सिंहजी बांदरा, प्रहलाद सिंहजी बालेरा, मुल्तान सिंहजी महाबार, दीपा रामजी सुथार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित सिलोर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए

सिरोही से छात्र राजनीति की शुरूआत करने वाले व बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्त्ता नमो एप के पूर्व प्रदेश संयोजक,पूर्व एबीवीपी प्रदेश मंत्री,पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, वर्तमान बीकानेर सह संभाग प्रभारी डाॅ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित सिलोर को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 
भाजपा युवा नेता विक्रम सिंह केराल् ने बताया की डाॅ. राजपुरोहित ओजस्वी वाणी के धनी,प्रखर वक्ता व युवाओं के प्रेरणास्रोत है। 1999 से सक्रिय एबीवीपी में नगर मंत्री सिरोही से लेकर प्रदेश मंत्री तक की ज़िम्मेदारी रही  प्रदेश के अनेको बड़े आंदोलनो का नेतृत्व भ्रष्टाचार ओर बँगलादेशी घुसपेट विरोधी आंदोलन के प्रदेश संयोजक रहे। छात्र राजनीति में प्रदेश का चर्चित चेहरा राष्ट्रवादी विचार ओर धारा प्रवाह विषय पर बोलने के लिए प्रदेश में युवाओं के चहेते 2014 से भाजपा में सक्रिय नमो ऐप के प्रदेश संयोजक रहते हुए ऐप डाउनलोड में राजस्थान को प्रथम पायदान पर लाया, नवमतदाता अभियान के प्रदेश संयोजक रहे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के युवा टाउनहोल अभियान के संयोजक रहे,प्रदेश में युवाओं को भाजपा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक रहे। साथ ही आप भाजपा सोशल मीडिया के भी प्रदेश संयोजक रह चुके है! प्रदेश नेतृत्व के हर कार्य पर उतरे खरे जीता विश्वास भाजपा ने नगर निगम चुनाव जयपुर ओर साँचोर में दी प्रभारी की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी,संगठन के हर कार्य को बारीकी से करते हुए बेहतर परिणाम संगठन ने वर्तमान समय में प्रदेश प्रवक्ता की मुख्य भूमिका सौंपी है। सिरोही से की छात्र राजनीति की शुरुआत आप पूर्व प्रदेश मंत्री के रूप में एबीवीपी का प्रभावशाली व प्रेरणादायी मार्गदर्शन कर चुके है। डाॅ. राजपुरोहित को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री रहते हुए पूरे  प्रदेश भर में सराहनीय कार्य कर चुके है। उनकी इस नियुक्ति से संपूर्ण जोधपुर संभाग में हर्ष की लहर है मूलतः सिलोर निवासी डॉ जोगेंद्र सिंह  जो वैचारिक दृष्टि से मज़बूत कार्यकर्ता माने जाते है आप एक श्रेष्ठ वक्ता के साथ साथ अच्छे संगठनकर्ता भी है आप सिरोही की छात्र राजनीति से आते है  आपने युवाओं के बीच कार्य किया है आपकी राजस्थान की तरुणाई में ज़बरदस्त पकड़ है एवं प्रदेश भर के युवाओं के प्रेरणा स्रोत भी है  बालोतरा ज़िले के छोटे से गाँव से निकल कर आपने प्रदेश भाजपा में अपनी मज़बूत जमाई है उनको मिले दायित्व से ख़ुशी करते हुए सिरोही के कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला शुभकामनाएँ दी । साथ ही सभी ने मनोनीत करने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी एवं मुख्यमन्त्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया ।