कुचामन सिटी की अग्रसेन जयंती भजन संध्या में मुकेश राजपुरोहित की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समाज के लिए गौरव: IAS प्रकाश राजपुरोहित भारत निर्वाचन आयोग में उप निर्वाचन आयुक्त नियुक्त
जालौर के छगन राजपुरोहित राजस्थान अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयनित, सीके नायडू ट्रॉफी में मिला अवसर
थानसिंह डोली को बालोतरा जिले का सहप्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ
गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज के जन्मोत्सव पर हैदराबाद में भोजन प्रसादी वितरण
समाज के लिए गौरव: डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित उदयपुर पारिवारिक न्यायालय में काउंसलर नियुक्त
द रिसाला ट्रेडर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में राजपुरोहित समाज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी



द रिसाला ट्रेडर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष और रमेश कुमार राजपुरोहित सह कोषाध्यक्ष नियुक्त
हैदराबाद। द रिसाला ट्रेडर्स एसोसिएशन, रिसाला अब्दुल्लाह, हैदराबाद की नई कार्यकारिणी में समाजसेवी एवं व्यापारी श्री किशोर सिंह जी राजपुरोहित को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
श्री किशोर सिंह राजपुरोहित, महिलावास–आनंद डेकोरेशन, उस्मानगंज को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजबंधुओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सहयोग और मार्गदर्शन से एसोसिएशन को और मजबूती मिलेगी।
इसी अवसर पर श्री रमेश कुमार राजपुरोहित (भावरानी), एस.एस. बॉल पेन, उस्मानगंज, हैदराबाद को सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर भी हार्दिक अभिनंदन किया गया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
राजपुरोहित न्यूज एक्सप्रेस परिवार की ओर से श्री किशोर सिंह राजपुरोहित एवं श्री रमेश कुमार राजपुरोहित को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
जय श्री रघुनाथजी री सा।
rajpurohiit news express40 साल पहले ऐसे चली थी बालोतरा की को जिला बनाने की मुहिम,
बालोतरा जिला की सर्वप्रथम मांग रखने वाले जन जन के हितैषी स्वर्गीय श्री अभय सिंह जी कालुड़ी नमन् है जिन्होंने आज से दो दशक पुर्व मांग रखी जो आज सिद्ध हुई उन तमाम जन हितैषी जागरूकता का प्रचार प्रसार करने वाले राजनीतिक क्षेत्र में अपना समन्वय स्थापित करने वाले मसिहा को बहुत बहुत बधाई
सन् पचहत्तर माय ने प्रण लिया अनेक ।
राजनीतिक री रेख धरी कालुड़ी रे अभयेश ।।
पहल करी पारख धरी जिला बालोतरा आप ।
एकता का संग किना नगरी औधोगिक खास । ।
अलख जगाई आप ने घणी उम्मीद के ताय ।
अल्प आयु प्राण दिया राजधर्म के माय ।।
उच्च कोटि री शिक्षा लिनी धन्य राजकर्म ।
सर्व प्रथम माग किनी जिले वाला मर्म ।।
सपना आज साकार हुआ जनता का कर्म ।
हर व्यक्ति की अभिलाषा जनता का सर्वधर्म।।
जनता अब जागरूक है ओर शिक्षा का मर्म ।
चापलूसी रती नही चाले करो जनता के कर्म ।।
शिक्षा साक्षरता ओर सफाई हर घर मे पानी ।
घनचफला का चयन रखो सड़क रखो पैनी ।।
स्वस्थ्य का ध्यान रखो जनता का है फर्ज ।
हर काम की रखो सावधानी छोडो़ निज स्वार्थ।।
हर काम अपना मानो साफ सफाई का ध्यान।
उत्कृष्ट उदाहरण पेश रखो जनता का सम्मान।।
नियम विरोधी चाले उण पर दण्ड का प्रावधान।
सार्थकता से काम करो जब मिले सम्मान।।
सड़क पानी ओर सफाई का रखो हमेशा ध्यान।
इण बातो का ख्याल रखो जब मिले पहचान।।
वृक्ष लगावो रखो हरियाली पर्यावरण का ध्यान।
साफ सफाई सुन्दर नगरी वस्त्र नगरी री शान ।।
लुणी तट के पास मे बालोतरा री पहचान।
रिको औधोगिक क्षैत्र है पचपदरा री शान ।।
शुद्धिकरण संयंत्र पास है रिफाइनरी की पहचान।
वीर दुर्गा दास री जन्म भूमि मल्लिनाथ जी का धाम ।
रूणिचा रो धाम सोवणो बिठूजा रे माय ।।
बीरबल की जन्म भूमि मां भटियाणी मात ।
धाम निरालो आसोत्रा ब्रह्माजी का धाम ।।
खेतेश्वर री कर्मभूमि खेड़ में रणछोड़ राय ।
जैन तीर्थ है नाकोड़ा प्रागनाथ जी का धाम।।
सत्य कर्म तपस्या किनी मेवा नगर की पहचान।
मात नागाणाराय मात री अनुकम्पा री शान ।।
रुपा देवी रा पालिया स्वर्ग लोक सम्मान।
अथक परिश्रम काम किना लोगा का सम्मान।।
उनाम उत्सर्ग पेश किया नेतो ने सम्मान।
छोड़ी पैरो री मोजडी़ लिया हमेशा प्रण ।।
अथक प्रयास किया जिनो से जब खुले है कर्म ।
सत्तरह मार्च बाइस ने मिला है सम्मान। ।
बालोतरा ने जिला बनाया अशोक जी बहुमान ।
जनता ने सब साथ दिया राजनीति रा काम ।।
दो दशक से अवहेलना नही मिली पहचान।
एकता का उदाहरण रखो करो जनता का काम ।।
पारदर्शिता पेश करो जनता का सम्मान।
संगठन का साथ देयो जनता का करो काम।।
हर समय हाज़िर रहो करो लोगों का काम।
सरलता की सार करो चन्दन लिखी पहचान।।
विकसित काम जब होवेला निज स्वार्थ को छोड़।
हर व्यक्ति का फर्क है हर काम की जोड़।।
चन्दन भंवरियां