गुरुदेव की जीवनी
गुरुदेव की जीवनी
राजपुरोहित समाज के आराध्य गुरुदेवों का जीवन परिचय
श्री खेतेश्वर भगवान की जीवनी
ब्रह्मर्षि संत श्री खेतेश्वर भगवान राजपुरोहित समाज के आराध्य कुलगुरु हैं। उनके तप, धर्म, सेवा और समाज सुधार के संदेश आज भी लाखों श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हैं।
आपकी पुरानी “खेतेश्वर महिमा” पोस्ट में गुरुदेव के जीवन और महिमा पर आधारित धारावाहिक के सभी भाग एक स्थान पर दिए गए हैं।
संत श्री तुलछारामजी महाराज की जीवनी
ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति एवं राजपुरोहित समाज के धर्माधिकारी संत श्री 1008 तुलसारामजी महाराज का जन्म 3 सितंबर 1952 को गाँव इन्द्राणा, तहसील सिवाना, राजस्थान में हुआ। उनके पिता श्री प्रतापसिंहजी राजपुरोहित तथा माता श्रीमती लहरी देवी थीं।
बाल ब्रह्मचारी जीवन अपनाकर उन्होंने ब्रह्मावतार संत श्री खेतेश्वर महाराज से गुरु दीक्षा प्राप्त की और धर्म, शिक्षा, संस्कार तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया।
Comments