राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
RAJPUROHIT NEWS EXPRESS

जोधपुर में राजपुरोहित समाज का होली स्नेह मिलन ड्रेस कोड ने दिया नारी शक्ति की एकता का संदेश

अखिल भारतीय राजपुरोहित नारी शक्ति संगठन और राजपुरोहित महिला महासभा की ओर से जोधपुर में फाग उत्सव का आयोजन हुआ। 
इसमें जोधपुर समेत आसपास के जिलों से महिलाएं शामिल हुईं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न एक्टिविटी आयोजित हुई। कार्यक्रम में फाग गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया
जोधपुर समेत 10 जिलों की महिलाओं ने भाग लिया
कार्यक्रम संयोजक अमृताजी राजपुरोहित ने बताया- नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिला। इसे लेकर पिछले 1 महीने से तैयारी की जा रही थी। कार्यक्रम में जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बीकानेर, नागौर, अजमेर, फलोदी सहित विभिन्न जिलों से महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं रखी गई थी। इसमें समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खास बात यह रही कि इसके लिए एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया। पहली बार समाज की ओर से हुए इस कार्यक्रम में एक साथ 300 से अधिक महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य किया।
पार्षद इंदिराजी राजपुरोहित सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अमृताजी राजपुरोहित, गीताजी राजपुरोहित, संजनाजी राजपुरोहित, मंजूजी राजपुरोहित सहित पर्वत सिंहजी राजपुरोहित, विक्रम सिंहजी, डॉ रणजीत सिंहजी राजपुरोहित पुखराज सिंहजी, सोहन सिंहजी सहित समाज के कई लोगों उपस्थित रहे।

मुंहबोली बहन के 1.51 लाख का भरा मायरा:सगा भाई नहीं होने पर राजपुरोहित परिवार ने निभाया फर्ज

मुंहबोली बहन के 1.51 लाख का भरा मायरा:सगा भाई नहीं होने पर राजपुरोहित परिवार ने निभाया फर्ज

जालोरएक महीने पहले
सगा भाई नहीं होने पर राजपुरोहित परिवार ने निभाया फर्ज|जालोर,Jalore - Dainik Bhaskar
आहोर रानीवाड़ा के पास सेवाडिया गांव में राजपुरोहित परिवार ने दलित भील समाज की बहन के 1 लाख 51 हजार रुपए का मायरा भरा।

आहोर रानीवाड़ा के पास सेवाडिया गांव में राजपुरोहित परिवार ने दलित भील समाज की बहन के 1 लाख 51 हजार रुपए का मायरा भरा। सामाजिक रीति रिवाजों के अनुरूप मायरा भरकर एक बेहतरीन नजीर पेश की है।

आहोर रानीवाड़ा के पास सेवाडिया गांव में राजपुरोहित परिवार ने दलित भील समाज की बहन के 1 लाख 51 हजार रुपए का मायरा भरा। - Dainik Bhaskar
आहोर रानीवाड़ा के पास सेवाडिया गांव में राजपुरोहित परिवार ने दलित भील समाज की बहन के 1 लाख 51 हजार रुपए का मायरा भरा।

रानीवाड़ा कलां की शांतादेवी की शादी सेवाड़िया गांव में हुई थी। शांता का सगा भाई नहीं होने एवं खुद 5 बहन होने से दिल में कसक रहती थी। ससुराल पक्ष में किसी घर में मायरा आने पर परंपरानुसार परिवार में कपड़े दिए जाते हैं और इसको उधारा सौदा माना जाता है। शांता के सगा भाई नहीं होने से उसे मायरा आने की उम्मीद नहीं थी। ऐसे में पूर्व सरपंच मफाराम राजपुरोहित परिवार ने उसकी मनोस्थिति को समझाकर मनोज राजपुरोहित ने शांता के हाथ से धर्म का डोरा बंधवाकर बहन बनाया। शांतादेवी की पुत्री की शादी का कार्यक्रम था। ऐेसे में मनोज पुत्र मफाराम राजपुरोहित ने अपने परिवार सहित गाजों बाजों के साथ मायरा लेकर शांतादेवी के घर पहुंचे। दोनों परिवारों की महिलाओं ने मायरा और विवाह के गीत गाकर मायरा की रस्म निभाई। गांव में एक बेहतरीन अच्छा माहौल बनने पर हर व्यक्ति की जबान पर इसी मायरा की चर्चा रही।

बहन शांता देवी ने गुरुवार को बाकायदा तिलक दस्तुर कर मायरे का अपने घर स्वागत किया। मनोज ने बहन के लाल चुंदड़ी ओढ़ाकर बहुमान किया। इससे शांता की आंखों में खुशी के आंसू दिखे। क्षेत्र में शादियों की सीजन चल रही है। ऐसे में इस मायरे की बात हर किसी की जबान पर देखी जा रही है। इस मौके पर मफाराम पुरोहित, मसराराम, भगाराम, प्रागाराम, हरेश कुमार, लसाराम, भीमाजी, करणाजी, सोमाजी सहित भील माजीराणा समाज के पंच भी मौजूद रहे। कुछ दिन पूर्व डूंगरी गांव के देवड़ा परिवार की ओर दलित बहन के 1.51 लाख का मायरा भरकर एक अच्छी परम्परा की शुरुआत की ।

परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री रूपदास जी महाराज जी जीवन दर्शन

परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री रूपदास जी महाराज जी जीवन दर्शन 

रामानुजाचार्य सनातन सम्प्रदाय के गुरूदेव भगवान श्री श्री 1008 श्री रूपदास जी महाराज बाल ब्रह्मचारी थे ओटवाला ( जिला- जालोर ) में माता श्री चुन्नीदेवी एवं पिता श्री जयोनजी ( गौत्र उदेश ) राजपुरोहित के घर आपका जन्म हुआ उस समय उनका नाम रघुराम रखा था । तरूणाई आये इससे पूर्व ही आपने 14-15 वर्ष की बालावस्था में ही संन्यास ले लिया बचपन में सांसारिक से जरा सा भी मोह नहीं किया बचपन में ही एक बार वे गुंटूर ( आंध्रप्रदेश ) भी गए लेकिन वहां भी मन नहीं लगा और वापस आ गए माता पिता की दृष्टि में जब महाराजजी विवाह के योग्य देखने लगे तो अपने पुत्र को दाम्पल ईश्वर आराधना की और तत्पर था । उन्होंने विवाह करना स्वीकार नहीं किया बल्कि उस कन्या को वहिन बना लिया । सूत्र बंधन में बांधने की अभिलाषा करने लगे । उनके लिए एक सुयोग्य कन्या का चयन कर लिया पर उनका मनले चुनरी ओढ़ाकर भाई का फर्ज भी अदा कर दिया । उन्हें समाज व दुनिया की परवाह नहीं थी । उनका मन और मस्तिष्क दोनों रूझान भगवान की तरफ था । मोह माया के बंधन उन्हें अपने मे नहीं जकड़ पाए और वे गुरू की खोज में निकट पड़ें । उन्हें यह ज्ञात था कि गुरू बिना न तो ज्ञान की प्राप्ति होगी और न ही जीवन को सुख मिलेगा । प्रभू तो अपने भक्तों की इच्छा पूर्ण करते ही है । अतः प्रभू की ऐसी कृपा हुई कि उन्हें भादरड़ा में सिद्ध महात्मा श्री श्री 1008 श्री धूड़दास जी महाराज सद्गुरू के रूप में मिल गए । उनके दादा श्री श्री 1008 श्री दूधाधारी जो धूड़दासजी महाराज की उस क्षेत्र में दूर - दूर तक एक संत की ख्याति स्थापित थी । उन्हें सद्गुरू के रूप में पाका रूपदास जी महाराज स्वयं को धन्य मानने लगे और उन्हें स्पष्ट यह आभास होने लगा कि अब जीवन की सार्थकता निश्चित ही उनकी मुट्ठी में आ गई है और उन्होंने भक्ति का वह अलख जगाया कि दुःख सुख , धूप - छांव , गर्म - शीतल के बीच का भेद उन्हें नहीं सताता था । उन्होंने कठोर तपस्या की जिसका पूरे जालोर जिले को लाभ हुआ । महाराज जी ने भादरड़ा में एक भव्य भवन एवं भगवान श्री रामजी का एक सुंदर मन्दिर बनवाया और भादरड़ा गांव में श्री ईश्वरेश्वर मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया , जिसके लाखों लोग दर्शन करते हैं । शिव प्रतिमा है । महाराज जी की कठोर तपस्या व साधना से भादरड़ा की धरा पावन एवं पवित्र हो गई । उनके पास रोग निवारण के शाक्ति थी । असाध्य रोगों का वे इलाज करते थे । उनके आशीर्वाद व कृपा से लोग स्वस्थ हो जाते थे । न हात्मा थे । पूरा जीवन उन्होंने जन कल्याण में ही लगाए रखा । गोपालन एवं गी संवर्धन में उनको बहुत रू बीस मंदिर में सुबह शाम राम स्तुति नियमित करवाते थे और राम नाम की धुन से सारा वातावरण भक्तिमा प्रतीत होने लगता था । दिनांक 17 मई 1994 वैशाख सूदी सारमी मंगलवार को पूज्यवर गोलोक गमन कर गए । वे हम् बीच शरीर नहीं हैं पर आज भी उनके तप व आशीषों की सुगंध भादरड़ा के वातावरण में विद्यमान है आज भी उन समाधी मंदिर पर आकर हजारों भक्त खुदको लाभान्वित करते है । और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते है । वर्णन श्री राम स्तु 20

टीकमचंद राजपुरोहित हत्याकांड मामले की पुख्ता जांच हो - *विधायक राजपुरोहित।*

टीकमचंद राजपुरोहित हत्याकांड मामले की पुख्ता जांच हो - *विधायक राजपुरोहित।*

जालोर,

आहोर के खेतेश्वर कॉलोनी निवासी टीकमचंद राजपुरोहित के हत्याकांड मामले की पुख्ता जांच करवाने को लेकर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस अधीक्षक जालोर से मिले, जिसमे विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि टीकमचंद राजपुरोहित की हत्या के आठ माह गुजरने के बाद भी पुलिस ने अपराधियों को नहीं पकड़ पाने से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है इसलिए आप इस मामले को संज्ञान में लेकर पुख्ता जांच शुरू करवाकर टीकमचंद राजपुरोहित के परिवार को न्याय दिलावे, इस दौरान एडवोकेट गोपालसिंह राजपुरोहित, गोरधनसिंह सांकरणा, करणसिंह थांवला, भोपालसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

मनहोर नेतरा अपहरण मामले में सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र ।।

सिवाना प्रधान  मुकनसिंह राजपुरोहित  ने  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मनोहर अपहरण की सीबीआई जांच की मांग की है । गौरतलब है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठन भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने मांग कर रहे हैं ।
शनिवार को राजपुरोहित समाज के अराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज श्री ब्रह्माजी मंदिर के पीठाधिश 1008 संत तुलसा रामजी महाराज ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मनोहर अपहरण की सीबीआई जांच की मांग की है।

 राज्य के करीब 15 सांसदो व 100 विधायक , विधायक प्रत्याशी सहित 2 केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और जिले के दोनो पार्टीयो के अध्यक्ष सहित क्षेत्र की पंचायत से लेकर प्रधान , हर एक नेताओं ने सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठन भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने मांग कर रहे हैं जोधपुर से सांसद , केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पाली जिले के सांसद पी पी चौधरी , जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल , राजसमन्द सांसद दियाकुमारी सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत , सोजत विधायक शोभा चौहान , बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत , पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास , भाजपा जिला अध्यक्ष पाली मंशाराम , पूर्व विधायक सुमेरपुर गुलाब सिंह , आहोर स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित थांवला सरपंच उर्मिला कंवर शंखवाली सरपंच निरमा कंवर राजपुरोहित  नादाना भाटान की सरपंच किरण राव इन सभी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23 नवंबर 2016 फालना क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी एफ आई आर पुलिस थाना फालना में 152 / 2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ताओं द्वारा कई बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजे गए घरवाले पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी मनोहर अपने माता - पिता की इकलौती संतान था तीन बहनों का माता - पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा है मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है मां - बाप का रो कर बुरा हाल है 4 वर्षों के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण संपूर्ण राजपुरोहित समाज में और सतीश कॉम में गहरा रोष व्याप्त है आप से हमारा अनुरोध है कि मनोहर अपहरण केस की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनों के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है ।

मनहोर नेतरा अपहरण मामले में श्री ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा पीठाधिश संत श्री तुलसारामजी महाराज ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र ।।

राजपुरोहित समाज के अराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज श्री ब्रह्माजी मंदिर के पीठाधिश 1008 संत तुलसा रामजी महाराज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मनोहर अपहरण की सीबीआई जांच की मांग की है राज्य के करीब 12 सांसदो व 82 विधायक , विधायक प्रत्याशी सहित 2 केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और जिले के दोनो पार्टीयो के अध्यक्ष सहित क्षेत्र की पंचायत से लेकर प्रधान , हर एक नेताओं ने सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठन भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने मांग कर रहे हैं जोधपुर से सांसद , केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पाली जिले के सांसद पी पी चौधरी , जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल , राजसमन्द सांसद दियाकुमारी सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत , सोजत विधायक शोभा चौहान , बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत , पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास , भाजपा जिला अध्यक्ष पाली मंशाराम , पूर्व विधायक सुमेरपुर गुलाब सिंह , आहोर स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित थांवला सरपंच उर्मिला कंवर शंखवाली सरपंच निरमा कंवर राजपुरोहित  नादाना भाटान की सरपंच किरण राव इन सभी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23 नवंबर 2016 फालना क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी एफ आई आर पुलिस थाना फालना में 152 / 2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ताओं द्वारा कई बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजे गए घरवाले पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी मनोहर अपने माता - पिता की इकलौती संतान था तीन बहनों का माता - पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा है मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है मां - बाप का रो कर बुरा हाल है 4 वर्षों के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण संपूर्ण राजपुरोहित समाज में और सतीश कॉम में गहरा रोष व्याप्त है आप से हमारा अनुरोध है कि मनोहर अपहरण केस की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनों के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है ।

लीला राजपुरोहित उपभोक्ता कांग्रेस जालोर की सलाहकार मनोनीत

लीला राजपुरोहित उपभोक्ता कांग्रेस जालोर  की सलाहकार मनोनीत  

आहोर 

 उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ जालोर के अनुशंसा पर महासचिव महिला कांग्रेस कमेटी जालोर एडवोकेट लीला राजपुरोहित नोरवा को उपभोक्ता कांग्रेस  युवा प्रकोष्ठ जालोर  के सलाहकार  के रूप में  मनोनीत किया गया राजपुरोहित   को  सलाहकार मनोनीत करने पर राजपुरोहित समाज  और सतीश कौम में खुशी की लहर है
राजपुरोहित ने बताया की मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगी और हमेशा अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहूंगी
 रक्त कोष फाउंडेशन  के ब्लॉक  आहोर  प्रभारी भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी ने फोन कर बधाई दी । ।

राजपुरोहित बने राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

जालोर। राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन जयपुर राजस्थान की नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए राष्ट्रीय हिंदु एकता संगठन के अजीत सिंह राठौड़ संगठन संस्थापक, गजेन्द्र सिंह तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीकांत घोषी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व आशा तंवर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को एक आदेश जारी कर जालोर जिले के मोदरान के दशरथ सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन जयपुर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। आपको ज्ञात रहे कि पुर्व दशरथ सिंह राजपुरोहित को जालोर जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन उनकी कार्य शैली व प्रभाव को देखते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है

डॉ - दिनेशकुमार राजपुरोहित बने , स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के अमेरिका महाद्वीप के संयोजक

 जालोर जिले के बागरा निवासी एवम उतरी अमेरिका विश्वविद्यालय के अन्तराष्ट्रीय प्रतिनिधिएवम निर्देशक डॉ दिनेशकुमार राजपुरोहित को स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन का अमेरिका महाद्वीप का संयोजक मनोनित किया स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के पदाधिकारियो एवम कार्यकर्ताओ ने कोन विकास खंडके लखनपुर मवैया शास्त्रीसदनस्थित कार्यालय पर आशीष दुबे कि अध्यक्षता में हुई बैठक मे स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्रमणि त्रिपाठी व संरक्षक दण्डी स्वामी श्री देवानंद सरस्वती महाराज , राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर ओमप्रकाशसिह के प्रति आभार प्रकट किया । प्रदेश अध्यक्ष पंडित साधु तिवारी ने बताया कि डॉ दिनेशकुमार देश मे न सिर्फ स्वर्ण महासंघ राजपुरोहित के मनोनित होने कारण फाउण्डेशन मजबूत होगा बल्कि देश के लिए एक विकास बेहतर उम्मीद जगेगी उन्होंने बताया कि डॉदिनेशकुमार राजपुरोहित एक सफल व्यवसायी शिक्षाविद , संयोजक एवम परोपकारी व्यक्ति है वह ऑल स्टार ऐजुकेशन है । जो अमेरिका के कई मान्यता प्राप्त इंक ) के संस्थापक एवम निर्देशक विश्वविधालयो के साझेदार है उन्होंने अमेरिका कि कई संस्थाओं के बीच बताया कि भारत और संयुक्त राज्य सेतु का कार्य कर रहे है वे विप्र फाउण्डेशन के अन्तराष्ट्रीय ईकाई अमेरिका के भी संयोजक है ।

स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज का 98 वा जन्मोत्सव मनाया गया।

जालोर जिला मुख्यालय पर राजपुरोहित हॉस्टल जालोर में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को अनंत श्री विभुषित शिक्षा सारथी महान कर्मयोगी गुरुवर स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंद जी महाराज का 98 वा जन्मोत्सव मनाया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर  में परम् पूज्य शिक्षा सारथी अनंत विभूषित स्वामी श्री श्री 1008 श्री आत्मानंदजी सरस्वतीजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर
पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाविकों ने स्वामी आत्मानन्दजी सरस्वती महाराज की और से शिक्षा और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। भाविकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नारामजी पुरोहित, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नैन सिंहजी शंखवाली, एडवोकेट महिपाल सिंहजी चाड़वास, उगमसिंहजी बालेरा समेत कई समाज बन्धु मौजूद रहे।






राजपुरोहित बने स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपसचिव

जालोर।
जालोर जिले के बासडाधनजी निवासी एवम समाजसेवी गोपालसिह राजपुरोहित बने स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपसचिव ,उनकी स्वर्ण महासंघ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्रमणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर ओमप्रकाशसिह ,संस्थापक संयोजक एवम संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश तिवारी ने नियुक्ति की।तथा बताया कि गोपालसिह राजपुरोहित के दीर्घ अनुभव समाज सेवा एवम उत्कृष्ट कार्यो मे सक्रियता और समर्पणभाव से स्वर्ग महासंघ को मजबूती प्रदान करने मे सहायक सिद्ध होंगे। गोपालसिह राजपुरोहित जालोर जिले के बासडाधनजी निवासी हाल गुजरात के राजकोट मे व्यवसायरथ है, वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओ एवम संगठनो से जुडे हुए है ।

इंटर सेकंड ईयर में आंध्र प्रदेश में टॉपर बनी पायल राजपूरोहित

संवादाता ओकारसिह  राजपुरोहित भटनोखा 
इंटर सेकंड ईयर में आंध्र प्रदेश में टॉपर बनने पर पायल राजपूरोहित को बहुत-बहुत बधाई 99.99 मार्क लाकर राजपूरोहित समाज में और अपने पिता का नाम रोशन किया पायल राजपुरोहित पुत्री मदन सिंह जी राजगुरु गांव थांवला जालोर । 

राजपुरोहित किरणसिंह ने दसवीं के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मे 90% अंक लाकर राजपुरोहित समाज का नाम गौरवांतित किया ।

*राजपुरोहित समाज  के जालोर जिले के ओटवाला गांव के  किरणसिंह पुत्र पुनमसिंह राजपुरोहित s/o (किशौरसिह जी) के सपुत्र ने दसवीं के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मे 90% अंक लाकर राजपुरोहित समाज का नाम गौरवांतित किया गया है ईसके उनके परिवार व गुरुजनो को बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ  कामनाएं ।*
Roll No :24170587
Candidate Name: KIRAN SINGH
Subject   Marks      
ENGLISH LANG & LIT.    084            
HINDI COURSE-B    099            
MATHEMATICS STANDARD    073            
SCIENCE    095            
SOCIAL SCIENCE    099            
                
                
Total Marks : 450/500
Result : PASS (90%)

जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान 
स्वतंत्र पत्रकार व जालोर जिला  मिडीया प्रभारी, हिन्दु एकता संगठन के जालोर

Covied19 effect : सिरे मन्दिर में होने वाला चातुर्मास इस बार निरस्त

जय नाथ जी री सा
आज दिनांक 7.7.20 को भैरुनाथ जी अखाड़ा जालोर गादीपति महंत श्री श्री 1008 पीर श्री गंगा नाथ जी महाराज ने आज कोरोना महामारी  के चलते जालौर नगर में जिस प्रकार से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है सरकार द्वारा श्रावण मास में शिवालयों में लोगों को नहीं जाने का निर्देश जारी किया जिस कारण नगर के भक्तजनों ओर चातुर्मास सेवा समिति के सदस्यों को बुला कर आज 10.7.20 से सिरेन्दिर धाम में आयोजित होने वाले चातुर्मास को इस वर्ष नही करने का आदेश दिया ओर कोई भी नाथजी के भक्त सिरेन्दिर या अखाड़े में जल चढ़ाने या पूजा करने नही जाने का आदेश फरमाया सभी गुरु भक्तों ने वह कमेटी के सदस्यों ने नाथ जी के आदेश को सिरोधार्य किया


बैठक  मे चातुमार्स सेवा समिती के अधय्क्ष  मीठा  लाल दर्जी,  व्यवस्थापक  पारस परमार नवीन सुथार, नेनाराम  लुहार, धर्म नारायण जी माली , देवी सिंहजी परमार,  प्रकाश नारायण माली, गजा राम  देवासी, खसा राम सांखला, डॉ श्रीराम जी वैद्य, लाल जी प्रजापत, शिव लाल प्रजापत, अमर सिंह महेशपूरा,  ओबाराम देवासी,  बसंत सुथार,  कनिष्क चौधरी , लाल चंद प्रजापत ,विक्रम सिंह परमार, जवानाराम प्रजापत व नगर के गणमान्य नागरिक  उपस्थित  थे

राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन के जिला मंत्री बने नारायण सिंह राजपुरोहित ।

राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह राठौर और राजस्थान के अध्यक्ष संजय रामावत की सहमति से बाड़मेर जिले के पाऊ  गांव  के युवा नारायण सिंह  राजपुरोहित पाऊ     को जालोर जिला   मंत्री  पद  पर  नियुक्त  किया गया है और आशा जताई है | कि हिंदू हितों की रक्षा करेंगे राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन मुझे जिला   मंत्री  नियुक्ति   के लिए मैं राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष समस्त पदाधिकारियों का बहत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मुझे इस पद के लायक समझा |

मोदरान मे अब गौ शाला यधावत रखने पर प्रशासन की बनी सहमति, गौ भक्तों में खुशी



जगमालसिंह राजपुरोहित
 मोदरान 

जालौर जिले मोदरान गांव में रेलवे क्रासीग संख्या सी 76 के पास मे  गौचर भूमि पर गौ प्रेमियों द्वारा लॉकडाउन के समय तारबंदी करके गायों के संरक्षण हेतु चारे -पानी का प्रबन्ध किया गया था जिस पर भूमाफियों के इशारे पर गुरुवार को प्रशासन ने गायों के रहवास स्थल (श्री खेतेश्वर वाटिका गौशाला)  गौ शाला को तोडकर हटा दिया था इतने से बात नही बनी तो दूसरे दिन उप द्रवियो द्वारा  एक देवासी समाज के भाई व गौ प्रमियों पर लाठियों से हमला किया गया जिसमें कई गौ प्रेमीयो को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
 मोदरान गांव के युवाओं, गौ प्रेमियों और  राजपुरोहित समाज के लोगो की मांग को देखते हुए कई गौ संगठन के युवा मोदरान पहुंचकर गौ माता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई व पुरे दिन धरने पर बैठे  जिसमे गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, श्री जालोर शक्ति संगठन के संस्थापक कांतिलाल गजाणी सांथू,  श्री एक शक्ति सेवा संस्थान के मानाराम देवासी, जागरवाल नवयुवक मंडल के जगमालसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पीरसिंह राजपुरोहित, सहित धारेश्वर नगर नून, सांथू, रेवतड़ा, बागरा, बाकरा, सायला,बैरठ विराणा, बासडाधनजी  जालोर व सांकरणा सहित अन्य ग्रामो के सभी गौ प्रेमी युवाओं ने गौ माता को न्याय दिलाया।
गौ प्रेमियों व राजपुरोहित समाज के लोगों की मांग को देखते हुए वही पर यथावत गौशाला रहने पर ग्रामीणों व प्रशासन के बीच सहमति बनी, जिसमें जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी व  तहसीलदार द्वारा सहमति जताते हुए कहा कि प्रशासन ने मोदरान गांव में जिस स्थान से गोचर भूमि से गौशाला को तोड़ा था उसी स्थान पर गौशाला को बना कर देगी, जिन उपद्रवियों ने गौ सेवकों पर लाठी चलाई ओर मारपीट की है उनको पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर  कानूनी कार्रवाई करेगी।
इस अवसर पर सैकडो गौ भक्त मौजूद थे और और मामले को प्रशासन की सहमति के बाद भी गौ भक्तों का तनाव कम नहीं हुआ और प्रशासनिक अधिकारी  शैलेंद्रसिंह चारण, तहसीलदार रामलाल मीना, नायब तहसीलदार मेहरा राम, व थाना अधिकारी छतरसिंह देवडा, पटवारी लीला राम  आदी की गाडीयो को रास्ता रोक कर जाम कर एक घंटे तक रोके रखा, बाद मे बडी मुश्किल से ग्रामीणों ने गौ भक्तों को समझाया।

राजपुरोहित समाज का ऐसा युवा जिन्हें युवा योग गुरु के नाम से भी पुकारते है।

जय गुरु महाराज री ।
इस साल छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते योग दिवस का फोकस घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने पर है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ”घर पर योगा और परिवार के साथ योगा” करना है। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वस्थ जीवन पानी की दिशा में बहुत महत्व है। योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा योग जीवन को सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। इस साल योगा डे मौके पर आप सभी समाज बन्धुओं को योग दिवस  की हमारी  ओर से  हार्दिक शुभकामनाएं । ओर इस मौके पर हम आपको अवगत कराएंगे राजपुरोहित समाज के योग गुरु  से जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर जीवन में अनेक सफलता के नित नये आयाम स्थापित किये है. आज हम बात कर रहे बाड़मेर के रडवा गांव के अशोक सिंह राजपुरोहित की जिन्हें राजपुरोहित समाज के कई युवा  योग गुरु के नाम से भी पुकारते है ।
थार में योग को नवीन पहचान देने वाले  असोकसिहजी   ।
जो राजस्थान पुलिस में अपनी सेवा दे रहे है ।
झालावाड़ में 2017 आयोजित हुई राज्य स्तरीय पुलिस योग
प्रतियोगिता में राजपुरोहित  ने सभी को पछाड़ते हुए 5 गोल्ड मैडल प्राप्त कर राज्य के बेस्ट पुरूष खिलाड़ी बने थे ।
राज्य के बेस्ट खिलाड़ी रहे अशोक सिहंजी 2016 योगा में राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान पुलिस का नेतृत्व कर चुके है ।
 राजपुरोहित हॉस्टल जालोर में रहकर  समाज के युवाओं  को  योग की पहचान दिलाने में एक  महत्त्वपूर्ण  भूमिका निभाते है ।
 इतना ही नही अपने स्वदेशी आन्दोलन के जरिये “ युवाओं को जागरूक करने  में सदैव आगे रहते है.



राजपुरोहित जी बताते है कि आठवी पास करने के बाद मै दुबलेपन का  शिकार हो गया था । घरवालो   इलाज के  कई अंग्रेजी दवाओ का खर्च उठाये लेकिन कामयाब नहीं हुए ।

तो मै  शुरू से ही योग और आयुर्वेद में रूचि रखने के कारण आयुर्वेद का सहारा लिए और आयुर्वेदिक दवाओ और योग के के माध्यम पूरी तरह स्वस्थ्य हो गया । ओर 12th पास करने के बाद सीधा राजस्थान पुलिस में सलेक्त हो गए ।







योगा करते हुए अशोक सिंह राजगुरु 

मोदरान मे प्रशासन ने गौ शाला को तोड दिया, अन्य अतिक्रमण नहीं हटाने से ग्रामीणों मे आक्रोश

मोदरान मे प्रशासन ने गौ शाला को तोड दिया, अन्य अतिक्रमण नहीं हटाने से  ग्रामीणों मे आक्रोश 

 जगमालसिंह राजपुरोहित
 मोदरान 


एक तरफ देश में गौ रक्षा के लिए प्रशासन व सरकार बेचारा गौ माता की रक्षा के लिए अच्छे कदम उठा रही है जबकी जालोर जिले के मोदरान गांव में आज गौचर भुमि से ही गौ शाला को तोड कर हटा दिया जबकी गाव के बाहुबली तानाशाह व भु माफीयाओ के द्वारा किये गये पक्के निर्माण व सरकारी भुमि पर  से अतिक्रमण लम्बे  समय से क्यों नहीं हटाया जा रहा है। इस को लेकर ग्रामीणों में भारी  रोष व्यापत है ।

अतिक्रमण हटाने को लेकर उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा  के आदेश पर  रामलाल मीना तहसीलदार जसवंतपुरा, मेहराराम जाट नायब तहसीलदार रामसीन, लीला राम  पटवारी मोदरान, जय प्रकाश   ग्राम विकास अधिकारी मोदरान के साथ   छतरसिंह देवडा रामसीन थाना अधिकारी मय पुलिस जाब्ता पहुँच कर मोदरान गांव के रेलवे क्रासीग  सी- 76 के पास मे पिछले की माह से बनी  खेतेशवर वाटीका गौ शाला को कुछ जाती विशेष के लोगों की शिकायत पर गौचर भुमि से ही बेचारा गाय की  गौ शाला को तोड दिया गया।
 जबकी गाव मे बडे बडे बाहुबली तानाशाह व भु माफीयाओ द्वारा गौचर भुमि, शमसान भुमि, व सरकारी भुमि पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण करवाये गये हैं लेकिन उनका  प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा रही है  जबकी उन लोगो से  छाटगाठ कर   गौचर भुमि से ही बेचारा लगभग तीन सौ गायों को  रोड पर ऐसे ही छोड कर प्रशासन अतिक्रमण हटाने के बाद चला गया ।

बेचारा गायो की चारे पानी व रखने की  व्यवस्था नहीं करने पर कई  सगंठनो  व ग्रामीणों मे प्रशासन के प्रति भारी रोष व्यापत है 

ग्रामीणों ने बताया की एक जाती विशेष के लोगों की और से कि गई  शिकायत पर एक तरफा कार्यवाही से गांव में विवाद व शांती भग का माहौल हो रहा है 
ग्रामीणों का कहना है कि शमसान भुमि, गौचर भुमि व सरकारी भुमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद  गौ शाला की तार बंदी हटानी चाहीए लेकिन प्रशासन एक तरफा कार्यवाही से गांव में भारी तनाव का माहौल पैदा हो रहा है ।


इस सम्बन्ध में मिडीया से तहसीलदार जसवंतपुरा से रामलाल व पटवारी लीलाराम, ग्राम विकास अधिकारी जय प्रकाश यादव कुछ भी कहने से कतरा रहे थे क्योकि इन प्रशासन ने गौ शाला को तोड दिया लेकिन  उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद गौचर, सरकारी व अन्य भुमि से अतिक्रमण क्यों नहीं हटवाया गया ।
ग्रामीणों की मांग है मोदरान गांव क्षैत्र मे जो भी शमशान,  गौचर व सरकारी भुमि पर अतिक्रमण है उसे भी तत्काल कार्यवाही कर हटवाना चाहीए।

शंखवाली राजपुरोहित चिकित्सक पुणे में दे रहै सेवा अब तक 10 हजार पुलिकर्मियों का स्वास्थ्य जांचा

जालोर. कोरोना को लेकर क्षेत्र के कई चिकित्सक देशभर में ड्यूटी देकर हराने में जुटे हुए हैं। आहोर उपखंड क्षेत्र के शंखवाली निवासी डॉ. आर.एस. राजपुरोहित पुणे महाराष्ट्र मे मेट्रो मेडिकल फाउंडेशन में इस कठिन समय मे अपने गांव ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर पुणे मे मातृभूमि की सेवा मे 24 घंटे योगदान दे रहे हैं। डॉ आर एस राजपुरोहित ने बताया की उन्होंने ने हाई स्कूल तक अपने गांव मे ही पढाई की उसके बाद डा. की पढाई पुणे मे ही की जब उनकी पढाई पूरी हुई तो उन्होंने मन मे एक सकंल्प लिया की एक दिन अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाना हैं।

इस कर्ज को कोरोना महामारी मे मरीजों की सेवा कर अदा कर रहे हैं। ऐसे में राजपुरोहित पिछले 40 दिनों से 8 से 10 हजार पुलिसकर्मियों का प्री. हेल्थ चेकअप कर चुके है व उन्हें मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य को लेकरमहाराष्ट्र पुलिस द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया उनके पिता व परिवार भी उनके साथ पुणे मे रह रहा हैं। उनके पिता मान सिंह राजपुरोहित एक बिजनेस मैन व छोटा भाई मुंबई मे मॉडलिंग का कार्य करता हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आहोर के लिए विधायक शगनजी राजपुरोहित रखी यह मांग ।

कल जालोर जिला मुख्यालय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आहोर के लिए विधायक शगनजी राजपुरोहित ने निम्न मांग कर चर्चा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से वीडियो कॉन्फ़्रेंस में कोरोना महामारी को मध्य नजर रखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र आहोर के लिए कई मांग रखी, जिसमें कहा कि जहॉ किसानों के कृषि कुआँ पर कनेक्शन नहीं है वहा बिजली कनेक्शन दिये जाए व किसानों को खेती के लिए 5 घण्टे बिजली की जगह 6 घंटे बिजली दी जाए एवं सोसायटी से नए खाताधारकों को ऋण देने तथा उन्हें 31 मार्च 2021 तक ऋण आदान प्रदान करने की छूट दी जावे, और राजस्थान के हर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है इसलिए प्रदेश में चिकित्सा के लिए चिकित्सक की भर्ती करवाई जावे,और कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को अच्छे किस्म के मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए जिससे वह स्वंम की सुरक्षा रखते हुए अपना कर्तव्य निभा सके तथा प्रवासियों को उनके गंतव्य स्थान पर लाने के लिए 10 ट्रेन शुरू करवाने की मांग रखते हुए चर्चा की कहा कि जालोर में प्रवासियों के आवागमन के लिए मलाड से तीन, बैंगलोर से दो,चैन्नई से एक,हैदराबाद एक, , अहमदाबाद से एक ट्रेन आदि अन्य जगहों से ट्रेन शुरू की जावे, जिससे प्रवासियों का सुरक्षित रूप से यात्रा कर सके। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की बैठक जिले मुख्यालय से श्री जोगेश्वर गर्ग जी विधायक जालोर, व श्री पुराराम जी चौधरी विधायक भीनमाल तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लाइव के तौर पर प्रदेश सभी विधानसभा सदस्य व मंत्रीगण उपस्थित रहे, इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र की मांग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर कर बैठक में चर्चा की गई