राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
मोदरान मे अब गौ शाला यधावत रखने पर प्रशासन की बनी सहमति, गौ भक्तों में खुशी

मोदरान मे अब गौ शाला यधावत रखने पर प्रशासन की बनी सहमति, गौ भक्तों में खुशी



जगमालसिंह राजपुरोहित
 मोदरान 

जालौर जिले मोदरान गांव में रेलवे क्रासीग संख्या सी 76 के पास मे  गौचर भूमि पर गौ प्रेमियों द्वारा लॉकडाउन के समय तारबंदी करके गायों के संरक्षण हेतु चारे -पानी का प्रबन्ध किया गया था जिस पर भूमाफियों के इशारे पर गुरुवार को प्रशासन ने गायों के रहवास स्थल (श्री खेतेश्वर वाटिका गौशाला)  गौ शाला को तोडकर हटा दिया था इतने से बात नही बनी तो दूसरे दिन उप द्रवियो द्वारा  एक देवासी समाज के भाई व गौ प्रमियों पर लाठियों से हमला किया गया जिसमें कई गौ प्रेमीयो को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
 मोदरान गांव के युवाओं, गौ प्रेमियों और  राजपुरोहित समाज के लोगो की मांग को देखते हुए कई गौ संगठन के युवा मोदरान पहुंचकर गौ माता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई व पुरे दिन धरने पर बैठे  जिसमे गौ रक्षा कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, श्री जालोर शक्ति संगठन के संस्थापक कांतिलाल गजाणी सांथू,  श्री एक शक्ति सेवा संस्थान के मानाराम देवासी, जागरवाल नवयुवक मंडल के जगमालसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पीरसिंह राजपुरोहित, सहित धारेश्वर नगर नून, सांथू, रेवतड़ा, बागरा, बाकरा, सायला,बैरठ विराणा, बासडाधनजी  जालोर व सांकरणा सहित अन्य ग्रामो के सभी गौ प्रेमी युवाओं ने गौ माता को न्याय दिलाया।
गौ प्रेमियों व राजपुरोहित समाज के लोगों की मांग को देखते हुए वही पर यथावत गौशाला रहने पर ग्रामीणों व प्रशासन के बीच सहमति बनी, जिसमें जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी व  तहसीलदार द्वारा सहमति जताते हुए कहा कि प्रशासन ने मोदरान गांव में जिस स्थान से गोचर भूमि से गौशाला को तोड़ा था उसी स्थान पर गौशाला को बना कर देगी, जिन उपद्रवियों ने गौ सेवकों पर लाठी चलाई ओर मारपीट की है उनको पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर  कानूनी कार्रवाई करेगी।
इस अवसर पर सैकडो गौ भक्त मौजूद थे और और मामले को प्रशासन की सहमति के बाद भी गौ भक्तों का तनाव कम नहीं हुआ और प्रशासनिक अधिकारी  शैलेंद्रसिंह चारण, तहसीलदार रामलाल मीना, नायब तहसीलदार मेहरा राम, व थाना अधिकारी छतरसिंह देवडा, पटवारी लीला राम  आदी की गाडीयो को रास्ता रोक कर जाम कर एक घंटे तक रोके रखा, बाद मे बडी मुश्किल से ग्रामीणों ने गौ भक्तों को समझाया।

Comments