राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
RAJPUROHIT NEWS EXPRESS

ब्रह्मधाम आसोतरा में 31 दिसंबर से चार दिवसीय आयोजन प्रस्तावित, हनुमान कथा की तैयारी

बालोतरा। श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा में 31 दिसंबर 2026 से चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियों की जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ के बैनर तले प्रस्तावित कार्यक्रम में श्रीराम भक्त हनुमान कथा और दिव्य दरबार की योजना है। आयोजकों के अनुसार ब्रह्मधाम के पीठाधिपति गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज के सानिध्य में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा प्रस्तावित है। चार दिन का कार्यक्रम तय योजना के अनुसार 3 जनवरी 2027 तक चलेगा।

ब्रह्मधाम आसोतरा राजपुरोहित समाज की श्रद्धा और गुरु परंपरा से जुड़ा प्रमुख तीर्थ है। यहां आयोजन की सूचना से दूर-दूर बसे समाजबंधुओं को फिर एक स्थान पर मिलने का अवसर मिल सकता है। कथा, भजन और संत समागम जैसे कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ परिवारों और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते हैं। आयोजकों ने सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता को कार्यक्रम का उद्देश्य बताया है।

फिलहाल इसे प्रस्तावित आयोजन की सूचना के रूप में ही पढ़ा जाना चाहिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने, भोजन और यातायात की व्यापक व्यवस्था तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन उनके अंतिम आधिकारिक विवरण उपलब्ध नहीं हैं। दैनिक कथा का समय, प्रवेश, आवास, पार्किंग और यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की पुष्टि भी शेष है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु टिकट या ठहरने की योजना बनाने से पहले आयोजन समिति और ब्रह्मधाम की अद्यतन सूचना देखें।

गुरु परंपरा से जुड़े समाजबंधुओं के लिए प्रस्तावित कथा का महत्व केवल बड़े आयोजन में शामिल होने तक सीमित नहीं है। सामूहिक सेवा, अनुशासन और आपसी सहयोग से ही ऐसा कार्यक्रम सार्थक बनता है। व्यवस्थाओं का अंतिम कार्यक्रम जारी होने पर श्रद्धालुओं को समय और स्थान की पुष्ट जानकारी मिल सकेगी।

पूर्णिमा पर खेतेश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा में उमड़े श्रद्धालु, गुरु परंपरा के प्रति दिखी आस्था

आसोतरा (बालोतरा)। पूर्णिमा के अवसर पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ, आसोतरा में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। राजपुरोहित समाज के इस आराध्य स्थल पर पहुंचे समाजबंधुओं और अन्य भक्तों ने दर्शन-पूजन कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में भक्तों की मौजूदगी ने पर्व को विशेष धार्मिक स्वरूप दिया।

ब्रह्मधाम से जुड़े गुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज के चातुर्मास समापन की खबर भी इस अवसर पर सामने आई है। चातुर्मास में साधना और सत्संग का महत्व है। इसके संपन्न होने का अवसर श्रद्धालुओं के लिए गुरुदेव के प्रति आस्था और सेवा के भाव को फिर से व्यक्त करने का समय बना।

राजपुरोहित समाज के लिए आसोतरा का ब्रह्मधाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि गुरु श्री खेतेश्वरजी महाराज की स्मृति और समाज की साझा आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा केंद्र है। पूर्णिमा पर यहां जुटना अलग-अलग स्थानों से आने वाले समाजबंधुओं को अपनी परंपरा से जोड़ता है। दर्शन और पूजा के साथ समाज में आपसी स्नेह, सेवा और एकता बनाए रखने का संदेश भी इसी परंपरा से मिलता है।

श्रद्धालुओं की यह उपस्थिति बताती है कि गुरु परंपरा के प्रति सम्मान आज भी समाज को जोड़ने की शक्ति रखता है। RAJPUROHIT NEWS EXPRESS की ओर से इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं।

राजपुरोहित ने स्टेट पैरा स्विमिंग में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

राजपुरोहित ने स्टेट पैरा स्विमिंग में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

आसोतरा 18/03/24

आसोतरा | इंद्राणा निवासी पुंजराज राजपुरोहित ने स्टेट पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड एवं 100 मी. बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा राजपुरोहित ने कई प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें उन्होंने सन 2020 में स्टेट पैरा एथलीट में जैवलिन, थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता, सन 2022 में स्टेट पैरा एथलीट में डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता, सन 2022 में नेशनल पर शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया।

सन 2023 में नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट किया। सन 2024 में नेशनल पैरा टेबल टेनिस मैं सेमीफाइनल तक पहुंचा। पुंजराजसिंह राजपुरोहित ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई व स्विमिंग कोच शेरसिंह परिहार को दिया। पुंजराजसिंह राजपुरोहित जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ आसोतरा के लिए रवाना

खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ आसोतरा के लिए रवाना

बाड़मेर | श्री खेतेश्वर एवं राजपुरोहित समाज न्याति नोहरे से मंगलवार शाम 4 बजे 23वीं खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, पुलिस उप अधीक्षक रमेश शर्मा, जोगराज सिंह जुड़िया, मोहन सिंह भंवरिया, ब्रह्मधाम आसोतरा कोषाध्यक्ष राम सिंह जी बोथिया, समाजसेवी रामसिंहजी भंवरिया, मूल सिंहजी जुड़िया, युवा नेता जगदीश सिंहजी लंगेरा, सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंहजी फोगेरा, किशन सिंहजी बालेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संघ सर्किट हाउस सिणधरी चौराहा होकर जयकारों के साथ निकला। इस संघ में सैकड़ों पैदल यात्रियों ने भाग लिया। यह संघ निर्धारित समय के अनुसार शाम 4 बजे खेतेश्वर एवम राजपुरोहित न्याति नोहरे से रवाना हुआ।

संघ के मीडिया प्रभारी हेमंतजी राजपुरोहित ने बताया कि संघ 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा। 

राम सिंहजी बोथिया ने बताया कि इस संघ की शुरूआत वर्ष 2002 की गई थी, उस समय पैदल यात्रा संघ में 19 श्रद्धालु जुड़े थे, जिनकी संख्या आज सैकड़ों हो गई है। अलग-अलग गांवों से कई संघ महाशिवरात्रि को वहां पहुंचकर ब्रह्मधाम मंदिर के दर्शन कर ब्रह्मऋषि तुलछारामजी महाराज का आशीर्वाद लेंगे।

इस मौके पर पैदल यात्रा संघ अध्यक्ष मग सिंहजी लखा, मंगलजी  लंगेरा, संपत सिंहजी भंवरिया महाबार, नखत सिंहजी फोगेरा, प्रेम सिंहजी आगोरिया, जयराम सिंहजी ईंटादा, कल्याण सिंहजी लखा, तन सिंहजी रड़वा, लाल सिंहजी बोथिया, डामर सिंहजी आगोरिया, कैलाश सिंहजी पूषड़, गुलाब सिंहजी गेहूं, श्रवण सिंहजी लखा, जसवंत सिंहजी बालेरा, खेत सिंहजी मुथर, उम्मेद सिंहजी बांदरा, प्रहलाद सिंहजी बालेरा, मुल्तान सिंहजी महाबार, दीपा रामजी सुथार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंत्री दिलावर व कुमावत ने ब्रह्मधाम में किए दर्शन,

रविवार को श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुस्कुल मवड़ी स्थित गुरु प्याऊ में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शरीक होने से पहले ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा - पहुंचे शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामनाएं की।
मायलावास के मवड़ी प्याऊ में श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल महिलावास में आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लिया। गादीपति गुरुदेव श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज के
सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्कार व वैदिक ज्ञान लेकर आगे बढ़ने की बात कही ।

और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ने विद्यार्थियों से संस्कृत में संवाद करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विद्यार्थी संस्कारित शिक्षा के साथ ही वैदिक ज्ञान हासिल कर आगे बढ़े।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंहजी राजगुरु, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंदसिंहजी कालुड़ी, खेतारामजी प्रजापत, हितेशजी पटेल, दुर्गसिंहजी राजपुरोहित सहित तीर्थ ट्रस्टियों ने साफा-माला पहनाकर स्वागत किया।

RAJPUROHIT COMMUNITY: राजपुरोहित समाज संस्कारों को रख रहा जीवित,गुरुकुल में तैयार हो रही प्रतिभाएं

खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है चयन

- राजपुरोहित समाज समाज की आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को करा रहा तैयारी

राजपुरोहित समाज प्रतिस्पर्धा के युग में सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं को तराशकर सफलता दिलाने का अनूठा प्रयास कर रहा है। समाज के बड़ली िस्थत खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र में विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। जिसका सुखद परिणाम यह है कि पिछले दो सालों में समाज के 70 से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरी प्राप्त की है।अखिल भारतीय राजपुरोहित विकास संस्थान खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के तत्वावधान में समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना के तहत डॉ ध्यानारामजी महाराज के मार्गदर्शन में खेतेश्वर शिक्षण संस्थान के परिसर में केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।

----

निशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन

यह केंद्र आवासीय गुरूकुल पद्धति पर आधारित है । यहां छात्रों को आवासीय सुविधा के लिए छात्रावास, भोजन, चाय-नाश्ता के साथ बेहतरीन लाइब्रेरी व अनुभवी शिक्षकों की ओर से निशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन दिया जाता है। साथ ही, खेलकूद, व्यायाम, जिम व योग कक्षाओं की व्यवस्था भी है। विद्यार्थियों में आत्मबल व चरित्रबल का उत्थान के लिए समाज के उच्च पदस्थ अधिकारी- शिक्षाविद समय-समय पर मोटिवेशनल कक्षाएं व सेमिनार आयोजित करते है ।

---

आरएएस सहित विभिन्न पदों पर चयन

इस केंद्र से पिछले दो वर्षों में संस्थान में अध्ययनरत समाज के लगभग 65 से 70 विद्यार्थियों का सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है। इनमें से 8 छात्र पुलिस उपनिरीक्षक, 3 छात्र आरएएस तथा अन्य छात्र शिक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कांस्टेबल व केन्द्रीय भर्तियों में विविध पदों पर चयनित हुए है।

--

प्रतिवर्ष 125 छात्रों को प्रवेश, प्रवेश पूर्व परीक्षा के आधार पर चयन

इस केन्द्र में प्रतिवर्ष समाज के लगभग 125 छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। समाज के शिक्षाविदों की ओर से राजस्थान लोक सेवा आयोग की तर्ज पर छात्रों के चयन के लिए एक प्रवेश पूर्व परीक्षा का आयोजन की जाती है। जिसमें मेरिट के आधार पर अगले एक वर्ष के लिए चयनित छात्रों को इस केन्द्र में अध्ययन के लिए प्रवेश दिया जाता है।

-----

समितियां करती है शैक्षिक व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग

समाज के कोचिंग जगत के अनुभवी शिक्षकों व अन्य शिक्षाविदों की विभिन्न समितियां बनाई गई है। ये समितियां शैक्षिक व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करती है। एजुकेशन समिति, टेस्ट समिति, नोट्स एवं शिक्षण सामग्री समिति तथा अनुशासन समिति छात्रों के अध्ययन, कोचिंग, शैक्षिक प्रगति व शैक्षिक समस्याओं का आंकलन करती है। सप्ताह में दो बार टॉपिक टेस्ट व मॉडल टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

----

जोधपुर सहित अन्य शहरों में बन रही लाइब्रेरी

खेतेश्वर प्रतियोगी परीक्षा केन्द्र बड़ली के एजुकेशन डायरेक्टर डॉ अभयसिंह राजपुरोहित ने बताया कि डॉ ध्यानाराम के प्रयासों से इस केन्द्र में छात्रों की संख्या में और अधिक वृद्धि करने के साथ एक विशाल लाइब्रेरी के निर्माण की योजना भी अंतिम चरण में है। इसके साथ ही जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही सहित अन्य स्थानों पर भी प्रतियोगी छात्रों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी निर्माण के कार्य चल रहे है।

ब्रह्मधाम में रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार के साथ की भगवान शिव की स्तुति

ब्रह्मधाम में रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार के साथ की भगवान शिव की स्तुति

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में महाशिवरात्रि पर भगवान ब्रह्माजी मंदिर, श्री खेतेश्वर भगवान मंदिर वैकुंठ धाम, शिव पार्वती मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से मंदिर परिसर को आकर्षक सजाया गया। 

श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलसारामजी  महाराज वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज सहित कई पंडितों ने मंत्रोच्चार कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

 पैदल यात्रा के संघ हर हर भोलेनाथ के जयकारों के साथ ब्रह्मधाम तीर्थ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। वहीं दूर-दराज से आए पैदल यात्रियों ने गुरुदेव श्री तुलसारामजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भोजनशाला में सेवा कार्य के लिए श्री खेतेश्वर मित्र मंडल सूरत से आए 95 समाज के युवाओं ने सेवाएं दी श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्रसादी ग्रहण की। वहीं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।


बाबू सिंह जी राजपुरोहित कालूडी ने पावागढ़ गुजरात श्री महाकाली मंदिर में 1KG 250 ग्राम सोने का छतरी चढ़ाने का सोभाग्य लाभ लिया ।

अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास न्यास ब्रह्मधाम ट्रस्ट के महामंत्री आदरणीय बाबू सिंह जी राजपुरोहित कालूडी महाकाली कॉरपोरेशन हिम्मतनगर के द्वारा पावागढ़ गुजरात श्री महाकाली मंदिर में 1KG 250 ग्राम  सोने का  छतरी चढ़ाने का सोभाग्य लाभ लिया एवं भवन निर्माण के लिए 1,11,11,111 एक करोड़ 11 लाख रुपए का चेक देकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया ऐसे कोहिनूर  राजपुरोहित समाज के भामाशाह का मैं दिल के अंतर गहराइयों से धन्यवाद मुझे गर्व है मेरे बड़े भाई साहब बाबू सिंह जी सेवा भाव में  हर पल समर्पित है ब्रह्मधाम आसोतरा में भी आपने  सराहनीय सेवा देकर बड़ा योगदान रहा समाज के कोहिनूर हो आप 🙏

ब्रह्मधाम तीर्थ ऐप आज होगा लॉन्च

ब्रह्मधाम तीर्थ ऐप कल होगा लॉन्च

  आसोतरा श्रीखेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ , आसोतरा में अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान द्वारा अनंत चतुर्दशी ( 19 सितंबर ) को ब्रह्मा सावित्री पीठाधीश्वर श्री श्री तुलछाराम जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मधाम तीर्थ मोबाइल एप को लॉन्च किया जाएगा । वेदांताचार्य डॉ . ध्यानाराम जी महाराज ने बताया कि संस्थान द्वारा पहले www.brahmdhamtirth.org नाम से वेबसाइट को समाज को समर्पित किया था । उसी की अगली कड़ी में सदगुरुदेव के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर मोबाइल एप brahmdham tirth समाज को गुरुदेवश्री के कर कमलों से समाज को समर्पित किया जाएगा।इस एप के माध्यम से सभी नागरिक विश्व के अद्वितीय ब्रह्मा सावित्री मंदिर , यहां के संत , यहां से संचालित होने वाली योजनाओं , उत्सव , पर्व के बारे में आसानी से जान सकेंगे । देश विदेश में निवास करने वाले समाज बंधु इस एप के माध्यम से सीधे ब्रह्मधाम तीर्थ के साथ जुड़े रहेंगे । |||

पायलट ने पहली बार आसोतरा में ब्रह्मधाम के किए दर्शन- गुरुवर श्री तुलसाराम जी महाराज से लिया आशीर्वाद

बालोतरा- पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान हेमाराम चौधरी के गांव मूलजी की ढाणी से सीधे ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचे। आसोतरा ब्रह्म धाम मंदिर दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की जिसके बाद सचिन पायलट ने भगवान खेतेश्वर भगवान  की समाधि के दर्शन किए ।
और ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री  तुलसारामजीमहाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ब्रह्म धाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद वे वापस जोधपुर के लिए निकल गए।

मनहोर नेतरा अपहरण मामले में श्री ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा पीठाधिश संत श्री तुलसारामजी महाराज ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र ।।

राजपुरोहित समाज के अराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज श्री ब्रह्माजी मंदिर के पीठाधिश 1008 संत तुलसा रामजी महाराज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मनोहर अपहरण की सीबीआई जांच की मांग की है राज्य के करीब 12 सांसदो व 82 विधायक , विधायक प्रत्याशी सहित 2 केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और जिले के दोनो पार्टीयो के अध्यक्ष सहित क्षेत्र की पंचायत से लेकर प्रधान , हर एक नेताओं ने सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठन भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने मांग कर रहे हैं जोधपुर से सांसद , केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पाली जिले के सांसद पी पी चौधरी , जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल , राजसमन्द सांसद दियाकुमारी सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत , सोजत विधायक शोभा चौहान , बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत , पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास , भाजपा जिला अध्यक्ष पाली मंशाराम , पूर्व विधायक सुमेरपुर गुलाब सिंह , आहोर स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित थांवला सरपंच उर्मिला कंवर शंखवाली सरपंच निरमा कंवर राजपुरोहित  नादाना भाटान की सरपंच किरण राव इन सभी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23 नवंबर 2016 फालना क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी एफ आई आर पुलिस थाना फालना में 152 / 2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ताओं द्वारा कई बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजे गए घरवाले पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी मनोहर अपने माता - पिता की इकलौती संतान था तीन बहनों का माता - पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा है मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है मां - बाप का रो कर बुरा हाल है 4 वर्षों के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण संपूर्ण राजपुरोहित समाज में और सतीश कॉम में गहरा रोष व्याप्त है आप से हमारा अनुरोध है कि मनोहर अपहरण केस की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनों के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है ।

आसोतरा धाम के ट्रस्टी हेमसिंह राजपुरोहित का निधन, सात बेटियों ने दिया शव यात्रा को कन्धा, दी मुखाग्नि

सीमांत बाड़मेर जिला जहां से शिक्षा के अभाव और रूढ़ीवादिता की कहानियां अब खत्म होने लगी है और बेटियां ऐसे उदाहरण पेश कर रही है जिससे समाज में बेटे-बेटी के भेदभाव की स्थितियां खत्म हो रही है। सीमांत जिला 1000 बेटों पर 992 बेटों के आंकड़े तक पहुंचकर भ्रूणहत्या के अभिशाप को धो रहा है तो समाज में बेटे-बेटी के बराबर होने की मिसाल पेश कर रहा है इसी समय में अब बेटियां अपने पिता के अंतिम संस्कार में अर्थी को कांधा देकर भी यह भावना सामने ला रही है कि बेटे-बेटी में कोई फर्क नहीं। महाबार गांव के पूर्व सरपंच, राजपुराहित समाज के मौजिज व्यक्ति और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के राजनीतिक मित्र हेमसिंह राजपुरोहित की अर्थी को रविवार को उनकी सातोंं बेटियों ने कांधा दिया तो समाज में एक नई और प्रेरणादायक सोच सामने आई। राजपुरोहित समाज के अखिल भारत स्तरीय आसोतरा मंदिर ट्रस्ट के आजीवन सदस्य राजपुरोहित जी  समाज के भारत स्तर के समाजसेवियों में माने जाते है। उनका निधन शनिवार को हो गया। हेमसिंह के सात बेटियां है। पिता के निधन के बाद रविवार को गांव में अंतिम संस्कार हुआ तो सातों बेटियां अर्थी को कांधा देने पहुंची और उन्होंने यहां पिता को मुखाग्रि दी। उनकी चिता के सात फेरे लगाकर अंतिम विदाई दी। सातों बेटियों मगूकंवर, छगनकंवर, तीजोंकंवर, पूरीकंवर, सारी कंवर, धापूकंवर, धाईकंवर ने पिता को अंतिम विदाई दी।
यह है यहां रिवाज
रूढीवादी रिवाज के मुताबिक बेटियां यहां श्मशान तक नहीं जाती है। बेटियों और बहूओं को घर में ही रहकर परिजन के निधन पर बैठना होता है। इलाके में यह पहला मौका था कि बेटियों ने अपने पिता की अंतिम यात्रा में घर से बाहर आई और कहा कि वे भी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होगी। यहां मौजूद लोगों ने इस पर कोई ऐतराज करने की बजाय इसको सराहा और बेटियों को पिता की अंतिम यात्रा में न केवल शामिल किया उनके हाथ से ही अंतिम संस्कार व अन्य रीति रिवाज संपन्न करवाए।
मिसाल बना है पहले भी समाज
राजपुरोहित समाज ने इससे पहले आसोतरा मंदिर में संकल्प लिया कि समाज में नशावृत्ति पर प्रबंध लगाया जाएगा। सामाजिक कार्यक्रम में नशा नहीं लिया जाएगा। समाज की इस प्रेरणा से समाज में नशावृत्ति पर बड़े स्तर पर असर नजर आया है। अधिकांश लोग अब नशावृत्ति से परहेज करने लगे है। इसी तरह समाज में शिक्षा और संस्कार को लेकर भी लगातार प्रयास किए जाने लगे है। सामाजिक परिवर्तनों की पहल में समाज ट्रस्ट के साथ ही समाज के अगुवा लोगों की भूमिका सामने आ रही है

सम्मान समारोह:बावतरा में समाज की 45 प्रतिभाओं को किया सम्मानित



  • बावतरा में राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति द्वारा हुआ आयोजन, श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  बावतरा ग्राम में कुबड़ माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति बावतरा द्वारा नव प्रतिभा सम्मान समारोह-2020 का आयोजन वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त तहसीलदार विजय सिंहजी व अध्यक्षता पूर्व प्रधान सायला हड़मत सिंहजी ने की।

वही विशिष्ट अतिथि के नाते भूअभिलेख निरीक्षक आशु सिहजी, डॉ. राम सिंहजी, लादू सिंहजी पादरू, रामलालजी भीनमाल, हेम सिंहजी अजीत, वाराही माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खीमसिंहजी सांथुआ, राजूसिंहजी सुराणा, एएसआई बाबुलालजी, मुंशी अर्जुनसिंहजी, हीरसिंहजी पादरू, लादू सिंहजी पादरू, सुखदेव सिंहजी, पूर्व सरपंच सिणेर शंकर सिंहजी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद समाज की प्रतिभाओं को मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 45 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में आशीर्वाद देते हुए वेदांताचार्य महाराजजी ने कहा कि समाज विकास में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है।

उन्होने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा मनुष्य को महान बनाती है व सदगुणों का विकास करती है। इस दौरान सरपंच पारसमलजी, ग्रामीण नरेंद्रसिंहजी, भंवर सिंहजी, गोमसिंहजी, भैरू सिंहजी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। अंत में समिति अध्यक्ष डायालालजी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन चेनसिंह राजगुरु ने किया।

पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित और उनके पति ने एक साथ किया रक्तदान

 सिवाना की पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित को सूचना मिली की जोधपुर में किसी जरूरतमंद को आपातकाल के समय रक्त की आवश्यकता है परिजनों ने सभी जिला प्रयास किए लेकिन कहीं पर भी व्यवस्था नहीं हो पाई तब पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित और उनके पति समाजसेवी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित अपने सभी कार्यों को छोड़कर रक्तदान करने के लिए जोधपुर पहुंचे और वहां जाकर पूर्व प्रधान और उनके पति दोनों ने एक एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित सिवाना में भी रक्तदान शिविर कई बार आयोजन करवा चुके हैं दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्मधाम आसोतरा और एक बार जुंजाणी नाड़ी गुरु प्याऊ मवडी में आयोजन करवा चुके हैं पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने 10 वीं बार रक्तदान किया और उनके पति गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने 25 वीं बार रक्तदान किया है पूर्व प्रधान एक अच्छी चित्रकार के साथ बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं और उनके पति समाजसेवी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ऑर्गेनिक खेती के अच्छे जानकार हैं यह जानकारी रक्त कोष फाउंडेशन के ब्लॉक प्रभारी आहोर भरत सिंह राजपुरोहित अगवरी ने दी ।

संत राजाराम जी महाराज पीपलिया (आसोतरा) खेतेश्वर दाता के तपस्या स्थल पिपरिया में तपस्या कर रहे हैं जो पिछले 8 वर्षों से मौन धारण किया हुआ है जय गुरुदेव

पत्रकार जोगसिंह के निधन पर राजपुरोहित छात्रावास में दी गई श्रद्धांजलि

सवांद्दाता   मेघराज सिह राजपुरोहित आसोतरा
 ) - कस्बे राजपुरोहित छात्रावास शनिवार को पत्रकार जोगसिंह राजपुरोहित के निधन पर राजपुरोहित समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।श्रदांजलि सभा मे राजपुरोहित समाज के बडी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर दो मिनट का मौन एंव पत्रकार जोगसिंह की तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई कांग्रेस वरिष्ठ नेता एंव समाजसेवी मुकनसिंह राजपुरोहित ने श्रदांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जोगसिंह के निधन से समाज को बहुत क्षति हुई है लेकिन अब हम सभी को सीख लेनी होगी कि कभी भी विपरीत परिस्थितियों में हमे हार नहीं माननी है । श्रदांजलि सभा में एडवोकेट अशोक सिंह अर्थन्डी , अध्यापक भंवरसिंह राजपुरोहित , अशोकसिंह राजपुरोहित , राजपुरोहित छात्रावास अधीक्षक आमसिंह इंद्राणा एडवोकेट गौतमसिंह राजपुरोहित , जितेंद्रसिंह सिवाना ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दबंग पत्रकार के रूप में पहचान थी । जरूरतमंद लोगों मदद में हमेशा अग्रणी रहने वाले पत्रकार के निधन सभी को निराश किया है इस मौके पर डॉ कानसिंह मिठौडा , ग्रामविकास अधिकारी आमसिंह , महेंद्र सिंह सिणेर , चंदनसिंह सिवाना , ठाकुरसिंह सिणेर मुकेश लंगेरा , ओमसिंह , नरपतसिंह इटवाया , सांकलराम सैन , उत्तमसिंह राजपुरोहित सहित बडी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग मौजूद थे ।

महामंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज ने मुख्यमंत्री से मंदिर खोलने की मांग


अनलॉक 1.0 लगते ही धीरे धीरे पूरे बाजार खुल रहे है और सरकार भी सख्ताई अब कम करने से आमजन की जिंदगी रफ्तार पकड़ रही है । अब सवाल यह है कि जब सरकार ने सोमवार से  , क्लब , होटल , माल , रेस्टोरेंट आदि खोलने के आदेश दे दिए तो लेकिन अभी तक मंदिरों के पट बंद क्यों .. जबकि मंदिर ट्रस्ट सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस को अच्छी तरह से पालना करवाने सक्षम है । सिवाना एंव बालोतरा क्षेत्र की जनता आस्तिक है इन्हें ईश्वर के प्रति गहरी आस्था एवं श्रद्धा है जिससे मंदिर ट्रस्ट द्वारा बताई गई गाइडलाइंस को भक्त हरगिज नहीं तोड़ सकते , जबकि होटलों , रेस्टोरेंट , मॉल , क्लब में सोशल डिस्टेन्स इत्यादि की पालना सही से नहीं हो सकती । जबकि इनको खोल दिया एवं मंदिरों को जिला स्तर पर बनी कमेटी खोलने पर ही निर्णय कर सकती है । ऐसे कमेटी को आस्था के केंद्रों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए । महामंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर मंदिर खोलने का सुझाव दिया । बताया कि सिवाना एवं बालोतरा क्षेत्र में ब्रह्मधाम आसोतरा , राणी भटियाणी मंदिर जसोल , नाकोड़ा भैरव मंदिर , रणछोड़ाय खेड़ मंदिर , निर्मल कुटीर , हिंगलाज मंदिर , हल्देश्वर महादेव , नागणेशी मंदिर सहित कई ऐसे छोटे - मोटे मंदिर जो लॉकडाउन 1.0 से ही बंद है जिसके चलते छोटे मंदिरों के पुजारियों की रोजी रोटी पर भी संकट आ गया है । धर्मगुरुओं एवं भक्त भाविकों का सरकार को सुझाव है कि हमारे आस्था के केंद्र भी खुलने चाहिए जिससे लोगों में कोरोना को लेकर जो अस्थिरता बनी है , उसको पूजा अर्चना , ध्यान एंव योग के बल से किया जा सकता है । जूना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय साधु एंव दूदेश्वर मठ के महंत नारायणगिरी महाराज ने भी सरकार से मंदिरों के पाट खोलने की अनुमति देने की अपील की है । सरकार को सुझाव है कि मंदिर लोगों के धार्मिक आस्था का केंद्र । जहां पर पवित्रता का पाठ होता । मंदिरों को खोले तो यहां पर सरकार की गाइडलाइन का अच्छे से पालन हो सकता है , जबकि होटल , रेस्टोरेंट , मॉल , रेस्तरां सोशल डिस्टेंस की पालना मुश्किल है । -
निर्मलदासजी महाराज , राष्ट्रीय सचिव भारत साधु समाज

ब्रह्मधाम गादीपति श्री तुलछाराम जी महाराज का 40वां चातुर्मास ब्रह्मसरोवर पर होगा

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के श्री अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री तुलछाराम जी महाराज का 40वा चातुर्मास इस वर्ष ब्रह्मसरोवर श्री ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर होना निश्चित हुआ है।

अपने घर सें सैकड़ो किमी दूर रहकर पुलिस में तैनात गुड़ानाल गांव के दो भाई दिन रात कोरोना कर्मवीर बन कर दे रहे है सेवा

अपने घर सें सैकड़ो किमी दूर रहकर पुलिस में तैनात गुड़ानाल गांव के दो भाई दिन रात कोरोना कर्मवीर बन कर दे रहे है सेवा*


 संवाददाता:- मेघराज सिंह राजपुरोहित


आसोतरा । वैश्विक कोरोना महामारी से जूझ रहे हमारे देश कोरोना को मुक्त करने के लिए कर्म वीर योद्धा दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर फर्ज निभा रहे हैं वहीं चाहे नर्स , डोक्टर स्वास्थ्य कर्मी  तो अपनी डयुटी निभा रही रहे है लेकिन पुलिस कर्मी दिन रात एक कर न सोए व न चैन लिए अपना फर्ज निभा रहे है आमतौर  पर कहे तो पुलिस का आमजन मे विश्वास व अपराधियों मे भय है । आज ईस वैश्विक महामारी कोरोना रोकथाम को लेकर सेवा मे जुटे हूए है ईसी तरह कस्बे के पुलिसकर्मियों अपना कर्तव्य निभाने मे लगे है, सिवाना क्षेत्र के गुड़ानाल गांव के दो भाई सुजानसिंह राजपुरोहित व गोपाल सिंह राजपुरोहित अपने घर परिवार से दूर रहकर कोरोना कर्मवीर बनकर लड़ रहे है
सुजान सिंह राजपुरोहित अपने गांव गुड़ानाल से दूर जैसलमेर पोकरण में अपनी ड्यूटी निभा रहे है वही गोपाल सिंह जो पुलिस थानां जैतारण पाली में अपनी ड्यूटी निभा रहे है

 - फोटो-  सुजान सिंह ,राजपुरोहित कांस्टेबल 




जो घर  से दुर रहकर पोकरण पुलिस में जो कोरोना जंग लड़ने मे जूटे है, अपने घरो से कई किमी दूर रहकर दिन रात एक कर चौराहे व ग्र्मीण क्षेत्रो में अपनी डयुटी के दौरान तत्पर रहते हैं! 
- फोटो - गोपाल सिह राजपुरोहित ,कांस्टेबल





अपनी जान की बैपरवाह किये बगैर इस महामारी  के दौर मे पुलिस थाना जैतारण (पाली) मे  डयुटी कर रहे है कोरोना महामारी की वजह काफी समय से अपने घर नही आने से अपने परिवार सदस्य से मोबाइल  पर बातचीत करते है और अपने परिवार व पड़ोसियों को भी महामारी के चलते सजग रहने को कह रहे है-

मंदिर के पाट बंद होने से श्रद्धालुओं ने घर पर ही हवन-पूजन कर मनाई खेतेश्वर भगवान की पुण्यतिथि


संवाददाता मेघराज सिंह राजपुरोहित आसोतरा 


आसोतरा. 
विश्व प्रसिद्ध श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में विश्व में चल रही कोरोना महामारी को लेकर मंदिर के पाट बंद होने से श्रद्धालुओं ने घर पर ही हवन-पूजन कर परिवार व देश में खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट महामंत्री बाबूसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भगवान ब्रह्मा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा दिवस व गुरुदेव खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाते है। इस दिन ब्रह्मधाम तीर्थ पर लाखों श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। ब्रह्मधाम गादीपति तुलसारामजी महाराज ने सरकार के गाइडलाइंस की पालना करते हुए पहले ही लोगों को घरों में गुरुदेव को नारियल का हवन कर पुण्यतिथि मनाने की
बात कही थी।
इस पर लोगों ने घर पर ही धार्मिक आयोजन किए। गुरुदेव ने कहा कि गो, माता-पिता की सेवा करें व गरीबों को भोजन करवाकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

खेतेश्वर भगवान महाराज की 36 वीं पुण्यतिथि मनाई

मायलावास- कस्बे में अखिल विश्व राजपुरोहित समाज के आराध्य देव खेतेश्वर महाराज की 36 वीं पुण्यतिथि मनाई गई प्रथम खेतेश्वर मंदिर सोढ़ा राजपुरोहितान ग्राम महिलावास में समस्त ग्रामवासियों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दीप प्रज्जवलित करके आरती, खेतेश्वर वंदना, शांति पाठ किया गया। ग्रामीणों द्वारा गांव के मुख्य जगहों पर परिंडे लगाए गए । इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह राजपुरोहित, छगनसिंह, जगदीश सिंह, अशोक कुमार, किशोर सिंह, मुकेश सिंह, मानवेंद्र सिंह, भावेशसिंह, दलपतसिंह सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

मौन धारणकर पुष्पांजलि अर्पित की। 


सिवाना- कस्बे के राजपुरोहितों के वास में ब्रह्मर्षि खेतारामजी महाराज के निर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर हवन कर दोपहर 12.05 बजे मौन धारणकर पुष्पांजलि अर्पित की। ब्रह्मधाम गादीपति तुलसारामजी महाराज के आह्वान पर सोशल डिस्टेंस रखते हुए मास्क लगाकर पूजा-अर्चना की। सभी ने परिवार की कुशलता और देश की खुशहाली की कामना की

ब्रह्माजी मंदिर वार्षिकोत्सव व खेतेश्वर महाराज की बरसी पर 311 फूड पैकेट जरूरतमंदों को वितरित 

आसोतरा | राजपुरोहित युवा संगठन की ओर से ब्रह्माजी मंदिर वार्षिकोत्सव व खेतेश्वर महाराज की बरसी पर 311 फूड पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए।
सिवाना | माली समाज विकास समिति की ओर से भोजन के 800 पैकेट वितरित किए। माली समाज सेवा संस्थान सिवाना के सुरेश साखला, किशोर सांखला, कांतिलाल गहलोत, भरत, भेराराम, गणपत गहलोत, शांतिलाल परिहार, वीरमाराम मौजूद रहे।

श्री खेतेश्वर भगवान की 36 वीं पुण्यतिथि पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि व किया सफाई कार्य

बालोतरा आसोतरा के निकटवर्ती पिपलिया नाडा पर राजपरोहित समाज के आराध्य कुलगुरू श्री श्री 1008 श्री खेतारामजी महाराज की पुण्य तिथि पर

बह्मधाम तीर्थ आसोतरा पुण्यतिथि का मेला का आयोजन नहीं होने पर आसोतरा के राजपुरोहित युवाओं ने खेतारामजी महाराज की तपोस्थल पिपलिया नाड़ा पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें देश में फैल रही कोरोना वायरस को मध्य नजर रखते हए सोशल डिस्टेंस के माध्यम से सादर पुष्पांजलि दी गयी और दो मिनट का मौन रखकर विश्व कल्याण की कामना की वही खेतेश्वर भगवान की तपोभूमि पिपलिया नाडा पर साफ सफाई की पेड . पोधो को पानी पिलाकर देखभाल की गयी इस मौके पर मेघराज सिंह राजपुरोहित , भागीरथसिंह , दिनेशसिंह , सवाईसिंह मनणा , विक्रम सिंह , मोतीसिंह राजपुरोहित मौजद रहे ।