राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
समाज के लिए गौरव: डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित उदयपुर पारिवारिक न्यायालय में काउंसलर नियुक्त

समाज के लिए गौरव: डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित उदयपुर पारिवारिक न्यायालय में काउंसलर नियुक्त

उदयपुर। राजपुरोहित समाज के लिए गौरव का समाचार सामने आया है। राजस्थान उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित को पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या-3, उदयपुर में काउंसलर के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित उदयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए समाजबंधुओं ने डॉ. राजपुरोहित को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति शिक्षा, कानून और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि है। राजपुरोहित न्यूज एक्सप्रेस परिवार की ओर से डॉ. श्यामसिंह राजपुरोहित को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय श्री रघुनाथजी री सा

Comments