प्रवासियों के लिए महंत निर्मलदासजी महाराज की पहल जालोर-बाड़मेर सीमा पर चाय-नाश्ता की व्यवस्था की
भारत साधु समाज के राष्ट्रीय सचिव एवं पीसीसी सदस्य महंत निर्मलदासजी महाराज ने अनूठी पहल करते हुए प्रवासियों के लिए जालोर-बाड़मेर सीमा के काठाड़ी चैकपोस्ट पर छाया, शीतल जल एवं चाय नाश्ता की निःशुल्क कैंटीन शुरू की। कोविड-19 के सरकारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए महंत निर्मलदासजी महाराज के हाथों से खेतेश्वर भगवान की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर निशुल्क केंटीन का शुभारंभ किया गया। चौबीस घंटे संचालित होने वाले केंटीन में महंत निर्मलदासजी टीम’ के 20 कार्यकर्ताओं की टीम अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करेगी। राजस्थान सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को लाने के फैसले के बाद महंत की ओर से यह पहल की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंहजी राजपुरोहित, चुन्नीलालजी राजपुरोहित, पुखराजसिंहजी लुदराड़ा, अशोकसिंहजी राजपुरोहित, उत्तमजी राठौड़, सिवाना सरपंच रामनिवासजी आचार्य, शंकरसिंहजी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments