हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले के लिए संस्कार शिविर 22 अक्टूबर
rajpurohiit news express
राजपुरोहित समाज के आराध्य संत वेदांत आचार्य डॉ. ध्यानारामजी ने एक दिवसीय बालिका संस्कार सम्मेलन के संदर्भ में राजपुरोहित समाज की बैठक ली। बैठक में वेदांत आचार्य डॉ. ध्यानारामजी ने बताया कि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिले की 14 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बालिकाओं के लिए संस्कार शिविर 22 अक्टूबर को सामुदायिक केंद्र चूना फाटक जंक्शन में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चियों को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते समय के साथ-साथ बच्चें हमारे इतिहास और संस्कारों को भूलते जा रहे है। उन्होंने कहा कि समयनुसार व्यक्ति को नई व आधुनिक शिक्षा सीखनी चाहिए। शिविर का जिला प्रभारी दलीप सिंहजी राजपुरोहित, पल्लू संयोजक रतनसिंहजी थोब, मीडिया प्रभारी डॉ. संतोषजी राजपुरोहित, हनुमानगढ़ टाउन प्रभारी भंवर सिंहजी राजपुरोहित, हनुमानगढ़ जंक्शन प्रभारी गोपाल सिंहजी राजपुरोहित, हनुमानगढ़ ग्रामीण प्रभारी गजेंद्रजी सिंह राजपुरोहित, श्रीगंगानगर प्रभारी अनिलजी राजपुरोहित को बनाया गया हैं। इस मौके पर घनश्याम सिंहजी, चंदन सिंहजी, तेजुजी सिंह, जेठूसिंहजी, बजरंग सिंहजी आदि मौजूद थे।

Comments