राजपुरोहित समाज की डिजिटल न्यूज़निष्पक्ष खबर • समाज की आवाज़
RNERAJPUROHIT NEWS EXPRESSराजपुरोहित समाज की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़RAJPUROHIT NEWS EXPRESS पर पढ़ें समाज, राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ सैकड़ों जरुरतमंदों को सोश्यल डिस्टेंस के साथ भोजन कराकर मनाएंगे जन्म कल्याणक महोत्सव

श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ सैकड़ों जरुरतमंदों को सोश्यल डिस्टेंस के साथ भोजन कराकर मनाएंगे जन्म कल्याणक महोत्सव

राजपुरोहित समाज के आराध्य गुरुदेव ब्रह्मलीन संत खेतेश्वर महाराज का 108वां जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। महोत्सव का आयोजन श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ, सूरत संचालित राजपुरोहित युवा फाउंडेशन की ओर से परवत पाटिया में मगोब प्राथमिक विद्यालय में संचालित श्रीखेतेश्वर सेवा केंद्र में किया जाएगा। संघ के महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि संत खेतेश्वर महाराज के 108वें जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर लॉकडाउन के दौरान बुधवार को श्रीखेतेश्वर सेवा केंद्र पर सैकड़ों जरुरतमंदों को सोश्यल डिस्टेंस के साथ भोजन परोसा जाएगा। सेवाकेंद्र पर 27 मार्च से जरुरतमंदों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Comments