मुकन सिंह राजपुरोहित बने सिवाना के प्रधान ,

कांग्रेस से राजपुरोहित को 13 और भाजपा से प्रेम सिंह काठाड़ी को 12 वोट मिले । राजपुरोहित के प्रधान बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में जुलूस निकाला गया । सिवाना : - | प्रधान पद के लिए कांग्रेस पार्टी से मुकनसिंह राजपुरोहित व भाजपा से प्रेमसिंह काठाड़ी व निर्दलीय के रूप में पृथ्वीसिंह रामदेरीया चुनावी मैदान में उतरे । प्रधान पद के चुनावों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चुनावी स्थल पंचायत समिति के मुख्य मार्गो पर इर्द गिर्द बेरिकेड्स लगाए गए । तथा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया । अल सुबह से ही बाजारों में प्रधान पद के चुनाव के नतीजों को लेकर अलग अलग कयास लगाते नजर आए । वही दोपहर तीन बजे के बाद ही प्रधान पद के लिए मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।जो शाम पांच बजे सम्पन्न हुई । जिसमे 25 वार्डो के मतदाताओ ने मतदान किया । मतदान प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के प्रधान पद के प्रत्याशी मुकनसिंह राजपुरोहित के पक्ष में तेरह मतदाताओ ने मतदान किए । वही भाजपा के प्रधान पद के प्रत्याशी प्रेमसिंह काठाड़ी के पक्ष में जोड़ तोड़ कर बारह मतदान प्राप्त किए । वही निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीसिंह रामदेरीया को स्वंय का मत भी नही मिला । मतदान की गणना होते ही एक मत से प्रधान पद पर कांग्रेस पार्टी के मुकनसिंह राजपुरोहित को घोषित किया गया ।
 जुलूस में उमड़ा सैलाब

कस्बे में कांग्रेस से प्रधान बने मुकन सिंह राजपुरोहित का पंचायत समिति कार्यालय से अंबेडकर सर्कल तक विजयी जुलूस निकाला गया ! कस्बे में जगह - जगह राजपुरोहित का स्वागत किया गया । क्षेत्र का कराऊंगा विकास नवनिर्वाचित प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित ने कहा राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से क्षेत्र में पूरी इमानदारी व लगन के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे । मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान : - पंचायत समिति सिवाना

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post