पंचायत समिति सिवाना में कुल 25 वार्ड पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया है, जबकि भाजपा ने 9 सीटें जीती है। वहीं तीन सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में है। कांग्रेस में प्रधान को लेकर मुकनसिंह राजपुरोहित के साथ ही भंवरलाल देवासी भी दौड़ में शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकनसिंह राजपुरोहित को प्रधान बनाने पर पार्टी अपना निर्णय कर सकती है।
मुकनसिंह ने 2010 से 2013 तक यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर सिवाना विधानसभा अध्यक्ष बने। 2013 से अभी तक जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद संभाल रहे हैं। वहीं 2015 में पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। राजपुरोहित समाज के तीन पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में विजयी होने पर इन्हें ही दावेदार माना जा रहा है।चुनाव:प्रधान पद पर सिवाना में मुकनसिंह राजपुरोहित नाम आगे
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-