राजपुरोहित समाज के अराध्य देव संत खेतेश्वर महाराज श्री ब्रह्माजी मंदिर के पीठाधिश 1008 संत तुलसा रामजी महाराज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मनोहर अपहरण की सीबीआई जांच की मांग की है राज्य के करीब 12 सांसदो व 82 विधायक , विधायक प्रत्याशी सहित 2 केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री ने पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है और जिले के दोनो पार्टीयो के अध्यक्ष सहित क्षेत्र की पंचायत से लेकर प्रधान , हर एक नेताओं ने सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठन भी पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने मांग कर रहे हैं जोधपुर से सांसद , केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पाली जिले के सांसद पी पी चौधरी , जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल , राजसमन्द सांसद दियाकुमारी सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत , सोजत विधायक शोभा चौहान , बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत , पाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास , भाजपा जिला अध्यक्ष पाली मंशाराम , पूर्व विधायक सुमेरपुर गुलाब सिंह , आहोर स्थानीय विधायक छगन सिंह राजपुरोहित जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी पूर्व मंत्री धनाराम पुरोहित थांवला सरपंच उर्मिला कंवर शंखवाली सरपंच निरमा कंवर राजपुरोहित नादाना भाटान की सरपंच किरण राव इन सभी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पत्र में बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23 नवंबर 2016 फालना क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपहरण कर लिया जिसकी एफ आई आर पुलिस थाना फालना में 152 / 2016 पर दर्ज है अपहरणकर्ताओं द्वारा कई बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजे गए घरवाले पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर गए लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराशा हाथ लगी मनोहर अपने माता - पिता की इकलौती संतान था तीन बहनों का माता - पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा है मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली है मां - बाप का रो कर बुरा हाल है 4 वर्षों के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण संपूर्ण राजपुरोहित समाज में और सतीश कॉम में गहरा रोष व्याप्त है आप से हमारा अनुरोध है कि मनोहर अपहरण केस की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनों के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है ।
मनहोर नेतरा अपहरण मामले में श्री ब्रह्माजी मंदिर आसोतरा पीठाधिश संत श्री तुलसारामजी महाराज ने सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र ।।
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-