rajpurohiit news express
बालोतरा । गुरूवार दोपहर में सिवाना फांटा के समीप एक बाईक पर जा रहे भाई - बहन को बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए कुचल दिया । टक्कर इतनी भीषण थी की बाईक के परखच्चे उड़ गए । आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार हादसे में बाईक सवार कानसिंह पुत्र छोगसिंह जाति राजपुरोहित उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की बहन मधु पत्नि मेबसिंह जाति राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस पायलट ओमप्रकाश गहलोत व एमटी गोपाल सोलंकी ने तुरंत घायल को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया । जहां से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है । दोनों भाई - बहन निकटवर्ती पादरू के पंऊ गांव के निवासी थे ।
