पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल
राजलदेसर | पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, उसका छोटा भाई घायल हो गया। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती धीरदेसर पुरोहितान निवासी राहुलसिंह राजपुरोहित ने पर्चा बयान दिया कि वह शनिवार सुबह बड़े भाई करणीसिंह के साथ बाइक पर रतनगढ़ जा रहा था। मोमासर से लाछड़सर रोड पर एक पिकअप चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। वे दोनों भाई घायल हो गए। एक बोलेरो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।