किशनगढ़ की बेटी अन्नू राजपुरोहित बनी । गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर


जय गुरु महाराज री सा आज हम बात कर रहे है 
किशनगढ़ के हाउसिंग बोर्ड निवासी 24 वर्षीय अन्नू राजपुरोहित का गूगल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चयन हुआ है । राजस्थान में एकमात्र अन्नू है जिसे गूगल ने अपनी टीम में शामिल किया है ।  । जानकारी के अनुसार बोरावड , मकराना हाल किशनगढ़ निवासी अन्नू राजपुरोहित वर्ष 2018 से गुडगांव स्थित अस्पताल में सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रही थी । गूगल की ओर से अन्नू की अच्छी प्रोफाइल को देखते हुए इंटरव्यू के लिए ऑफर किया गया । एक इंटरव्यू ऑनलाइन हुआ और पांच इंटरव्यू ऑन साइड बैंगलुरु जाकर दिए गए । इसके बाद राजस्थान में अन्नू का गूगल कंपनी के गूगल डॉक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने के लिए चयन किया गया । उन्होंने 1 जून से ज्वाइन करके वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से कार्य शुरू कर दिया है । अन्नू ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता महेंद्र कुमार राजपुरोहजित , मां यशोदा , भाई और दोस्तों को दिया है ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post