राजपुरोहित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बालेरा विजेता, जुड़िया उप विजेता




बाड़मेर | राजपुरोहित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बालेरा की टीम विजेता तथा जुड़िया टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में राजपुरोहित समाज की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बालेरा व जुड़िया के बीच खेला गया। इसमें बालेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के साथ 72 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में जुड़िया टीम 12 ओवर में 59 रन ही बना सकी। इस तरह ट्रॉफी बालेरा के नाम रही। 

प्रतियोगिता का समापन समारोह विशिष्ट अतिथि आरएएस प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य तथा पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित व हेमंत राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राजपुरोहित एकता ग्रुप और संकल्प क्लासेज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि खिलाड़ी जिस तरह खेल में उत्साह दिखा रहे हैं उसी तरह पढ़ाई में भी रुचि लें। दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है। खेल से भाईचारे की भावना विकसित होती है। नारायण सिंह फोगेरा, घेवर सिंह फोगेरा, लूण सिंह फोगेरा, मल सिंह फोगेरा, दिनेश पाल सिंह लखा, चेतन सिंह जुड़िया, महेंद्र सिंह सेवड़, जसवंत सिंह, भादर सिंह लखा, दिलीप सिंह, मिश्री सिंह फोगेरा, प्रेम प्रह्लाद सिंह बालेरा, लेखराज सिंह जुड़िया, नरेंद्र सिंह जुड़िया आदि मौजूद रहे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post