राजपुरोहित समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह 20 को

फालना | राजपुरोहित विकास संघ फालना की कार्यकारिणी की बैठक संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित व संघ मंत्री आईदानसिंह फालना गांव के सानिध्य में राजपुरोहित छात्रावास में हुई। संघ प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने बताया कि बैठक में 14वां प्रतिभावान सम्मान समारोह 20 जनवरी को सुबह 11 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दौरान हरिसिंह शिवतलाव, प्रेमसिंह सांडेराव, रूपसिंह सेसली, वक्तावरसिंह फालना गांव, मूलसिंह श्रीसेला, गुमानसिंह राजपुरा, भोपालसिंह ढालोप, शैतानसिंह वरकाणा, श्रवणसिंह बारवा, नरपतसिंह श्रीसेला, गणपतसिंह सोकडा आदि मौजूद थे। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post