टिकटों में ब्राह्मणों की अनदेखी हुई तो प्रदेश की सभी सीटों पर बैलेट से देंगे करारा जवाब*


*टिकटों में ब्राह्मणों की अनदेखी हुई तो प्रदेश की सभी सीटों पर बैलेट से देंगे करारा जवाब*

विकानेर विप्र फाउंडेशन द्वारा आज प्रातः बीकानेर संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया। संभाग अधीन सभी जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवारी, राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत, संयोजक बीकानेर जिलाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बात रखी की प्रदेश में ब्राह्मणों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाये अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। दोनों प्रमुख दलों को इस आशय का मांग पत्र सौंपने पर सहमति हुई।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post