ब्राह्मण समाज 40 सीटों पर मांग रहा टिकट, 14 को जयपुर होगा सम्मेलन

उदयपुर | विधानसभा चुनाव में समाज की भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे पर विप्र फाउंडेशन की बैठक शनिवार को निंबार्क कॉलेज में हुई। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी ने कहा कि ब्राह्मण समाज प्रदेश में अपनी ताकत दिखाने बुधवार को जयपुर में सम्मेलन करेगा। इसके बाद दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर प्रदेश में 40 विधानसभा सीटों से टिकटों की मांग करेगा। राष्ट्रीय सचिव भरत राम तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन सामाजिक समरसता, स्वजातीय गतिशीलता, गो संवर्धन, सेवा, संस्कार जैसे प्रकल्प संचालित कर रहा है। विफा जोन-1 ए के प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा, दिनेश श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र मेनारिया, महिला पदाधिकारी अर्चना शर्मा, चंद्रकांता मेनारिया, नरेंद्र पालीवाल, विजय प्रकाश विप्लवी ने भी विचार रखे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post