जिला वेटलिफ्टिंग संघ के राजपुरोहित बने जिलाध्यक्ष

जिला वेटलिफ्टिंग संघ के राजपुरोहित बने जिलाध्यक्ष

चूरू | जिला वेटलिफ्टिंग संघ के चुनाव रविवार को हुए, जिसमें जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित को चुना गया। निर्वाचन अधिकारी चुन्नीलाल चौहान की देखरेख व पर्यवेक्षक प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ जयपुर के महेंद्रसिंह के नेतृत्व में हुए चुनाव में अध्यक्ष के अलावा सचिव योगेश कुमार तिवाड़ी, उपाध्यक्ष राजेश फोगाट, योगाचार्य मनोज शर्मा, हाकम अली, सुमेर सैनी, संयुक्त सचिव ठाकुरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन तिवाड़ी, आयोजन सचिव मनींद्र कुमार को चुना गया। इसके अलावा त्रिलोकचंद, बलवीर, जुल्फीकार को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर ओलम्पिक संघ के लालचंद सर्वा, कार्यवाहक खेल अधिकारी ईश्वरसिंह लांबा भी उपस्थित थे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post