सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में राजपुरोहित रही प्रथम

सुमेरपुर| स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शनिवार को सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल को पेश किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, वॉटर अलार्म सिस्टम, संसद, जैव विविधता सहित अनेक मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए।
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पूनम राजपुरोहित  ने हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दैनिक डायरी का वितरण भामाशाह दिलीपसिंह राजपुरोहित द्वारा निशुल्क किया गया।
उन्होंने आगामी दस वर्षों तक दैनिक डायरी का वितरण निशुल्क करने की घोषणा की।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत ने विद्यालय परिसर में जल्द ही उद्यान बनाने की घोषणा की।
प्राचार्य शैतानसिंह सांदू ने पालिकाध्यक्ष कुमावत, भामाशाह व गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बाबूसिंह राजपुरोहित, नारायण लखमाजी, शिवशंकर राजपुरोहित, सांकलाराम देवासी आदि मौजूद थे।

सुमेरपुर. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल देखते अतिथि।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post