बोले पुरोहित...साहब सूख जाएगा सदियों पुराना पुष्कर, कुछ कीजिए इसको बचाने के लिए




एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने इस बारे में जिला कलक्टर से बात करके हल निकालने का आश्वासन दिया। तब जाकर पुरोहित शंात हो पाए।

पुष्कर

सरोवर में बीसलपुर का पानी नहीं डालने से नाराज पुरोहितों ने एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा के समक्ष विरोध जताया। एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा पत्नी सहित पुरूषोत्तम मास का पुष्कर पूजन करने आए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुरोहित ब्रद्री घाट पर एडीए अध्यक्ष हेड़ा को पुष्कर सरोवर के गिरते जलस्तर की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान पुरोहितों ने एडीए स्तर पर पूर्व जिला कलक्टर गौरव गोयल स्तर पर स्वीकृत किए गए टयूबवैल लगाने की मांग की।

एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने 10 टयूबवैल लगाने को लेकर जलदाय विभाग से वर्तमान में चल रहे टयूबवैलो से पानी की आवक तथा टयूवैलों से आन्तरिक जल मिलने की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन नहीं मिली है। बाद में एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने इस बारे में जिला कलक्टर से बात करके हल निकालने का आश्वासन दिया। तब जाकर पुरोहित शंात हो पाए।

गंदगी देखकर हैरान हेड़ा-

पुष्कर सरोवर के घाट पर गंदगी देखकर एडीए अध्यक्ष हेड़ा ने चिंता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पूछा कि सत्ता व संगठन कहां पर है तो पुरोहितों ने चुटकी लेते हुए कहा कि संगठन वार्ड चुनाव में व्यस्त है।

सरोवर का जलस्तर घटना चिंता का विषय है इस बारे में जिला कलक्टर से बात करते समस्या का हल निकालने का प्रयास करूंगा।

शिव शंकर हेडा़, अध्यक्ष एडीए, अजमेर

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post