ब्राह्मण महासंघ बोकारो इकाई का गठन

ब्राह्मण महासंघ बोकारो इकाई का गठन

ब्राह्मण समाज की बोकारो जिला इकाई के गठन के मौके पर मौजूद समाज के लोग। 

Rajpurohit news express तेनुघाट झारखंड

अतंरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक तेनुघाट 3 नंबर स्थित राधेश्वर धाम में हुई। इसमें झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति में महासंघ की बोकारो इकाई का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अजीत पांडेय अध्यक्ष, कृष्णा नंद तिवारी उपाध्यक्ष, विनोद उपाध्याय महासचिव, अनूप पांडेय सचिव, सत्यजीत मिश्रा संयुक्त सचिव तथा काजोल चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य शुभम पांडेय, प्रकाश कुमार, अंकित उपाध्याय व कन्हैया कुमार मनोनीत किए गए। इससे पूर्व भगवान परशुराम की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां उपाध्यक्ष कृष्णा नंद तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का गठन लगभग दो वर्ष पूर्व राजस्थान में किया गया था। आज एक पंजीकृत संघ के रूप में ब्राह्मण उत्थान के लिए देश के लगभग 8 राज्यों में काम कर रहा है। तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज को एक सूत्र में बांधे, इसके सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर आने की जरूरत हैं। धन्यवाद ज्ञापन सभाध्यक्ष नरेश उपाध्याय ने किया। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post