जोधपुर जिले के 101 शिविरार्थियों ने ब्रह्मधाम आसोतरा में पूर्णिमा पर सेवा कार्य किया

कि जोधपुर जिले के 101 शिविरार्थियों व कार्यकर्ताओं ने अखेसिंह भैंसेर के नेतृत्व में ब्रह्मधाम आसोतरा में पूर्णिमा पर सेवा कार्य किया। इस दौरान रात्रि में वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज के सान्निध्य में भजन- कीर्तन किए एवं सुबह ब्रह्म सरोवर पर साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान की गतिविधियों व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम किया। इस मौके ब्रह्मधाम के गादीपति संत तुलसारामजी महाराज, श्री ब्रह्माजी का मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास न्यास आसोतरा के महामंत्री बाबूसिंह कालूड़ी, कोषाध्यक्ष रामलाल बालोतरा, डॉ. तगसिंह कनोडिया, रामसिंह थोब, दुष्यंत सिंह सरवड़ी, ओमसिंह बाड़ां, भोपाल सिंह गोविंदला, किशोर सिंह खाराबेरा, अरविंद सिंह धांगड़वास, मुकेश चावंड़ा, अंकित भटनोका, खुशाल सिंह लांपी, गोपाल सिंह घंटियाला, मांगू सिंह सालावास, विनोद सिंह बड़ली, अखेसिंह भैंसेर, शेर सिंह वीरावास, गोविंद सिंह लोरड़ी, स्वरूप सिंह सिनेर आदि मौजूद थे। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post