4 बार राष्ट्रपति वीरता सम्मान से सम्मानित राजपुरोहित का सम्मान

बाड़मेर शहर के महावीर टाउन हॉल में युवाओं की ओर से 4 बार राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त बाड़मेर के लाल नरपतसिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया। बीते दिनों राजपुरोहित का राष्ट्रपति की ओर से उनके साहस और वीरता को लेकर सम्मान किया गया था। वहीं शहीद सांवलाराम विश्नोई की विरांगना का भी सम्मान किया गया। राजपुरोहित ने युवाओं को सेना में जाने के प्रेरित करते हुए वीरताओं की कहानियां साझा की।

 नरपतसिंह ने कहा कि साल 2015 से 2022 तक झारखंड के तैनाती के दौरान सशस्त्र माओवादियों से सात बार मुठभेड़ हुई। पहली बार 2018 में उग्रवादियों से सामना हुआ तो वे मुख्य कमांडो थे। इस दौरान उन्होंने दो जनों को मार गिराया। 10 जुलाई 2020 को उन्होंने मिडल बैकअप के साथ चार बड़े उग्रवादियों को मारने में सफलता मिली। इस दौरान 5 स्वचालित हथियार भी बरामद हुए। वहीं 22 फरवरी 2022 को दो सशस्त्र माओवादियों को मार कर एक बड़े उग्रवादी नेता को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। इस गणतंत्र 2024 में उन्हें चौथी बार वीरता पदम से सम्मानित किया गया।


प्रोग्राम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर हुआ। पनी अनवर खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण प्रवीणसिंह मीठड़ी ने दिया। आयोजक टीम के हाकमसिंह चारण के मुताबिक सीमांत बाड़मेर के युवाओं का सेना के प्रति सम्मान हो और युवा सेना में जाने के लिए तैयार रहे इस उद्देश्य से प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नरपतसिंह राजपुरोहित ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ों को वीरता भरी कहानियों को साझा किया। सेना के बहादुरी का जिक्र करते हुए सबको सेना की कठिन स्थितियों को भी बताया। प्रोग्राम में राष्ट्रपति वीरता पदम से सम्मानित प्रदीप कुमार गुर्जर व गणेशसिंह राणा ने वीरता की कहानियों का 

जिक्र किया।

इस दौरान शहीद सांवलाराम विश्नोई की विरांगना का सम्मान किया गया। इस दौरान टाउन हॉल में बैठे सभी लोग खड़े हुए और तालियां की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज गया। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह ने युवाओं का सेना में जाने और राष्ट्रसेवा प्राथमिकता से करने की बात कही। रूपसिंह चौहटन ने नरपत सिंह की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए चौहटन शहर में एक कॉलोनी में प्लांट भेंट करने की घोषणा की।

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति होती है कि मैं ऐसे क्षेत्र का विधायक हूं जहां इसे जाबाज जन्मे है। गणपतसिंह ने शिक्षा के साथ देश सेवा करते हुए युवाओं को अपने जीवन में हमेशा समर्पण की भावना से आगे बढ़ने की बात की।


इस दौरान आजादसिंह राठौड़, जोगेंद्र सिंह, तेजदान चारण ने संबोधित किया। संचालन मांगीदान व मनीष सिधड़ ने किया। प्रोग्राम में युवराज सिंह राजपुरोहित, मदन गोयल, मुल्तानसिंह, महाबार, घेवरसिंह राजपुरोहित, गोपाल सिंह राजपुरोहित, कुपसिंह, छुगसिंह गिराब, विजयसिंह तारातरा, जगदीश लंगेरा, किशनदान, भगवानदान, हाकमदान, मोहनसिंह भंवरिया, खुमानसिंह रड़वा पीरसिंह ढोक, लक्ष्मणसिंह बालेरा, भरतसिंह मीठड़ी, गिरधदान, वासुदेव, सुमेरसिंह सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग मौजूद थे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post