राजपुरोहित समाज महिला महासम्मेलन की तैयारी शुरू

पाली। नाडोल में होने वाले राजपुरोहित समाज के महिला सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने महिला शक्ति को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की नारी शक्ति को अब घरों से बाहर निकल कर राजनीतिक और सामाजिक भूमिका में आकर समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए। सिरोही जिला प्रभारी मंजू कंवर किवरली ने संगठित महिला शक्ति का आव्हान करते हुए कहा कि अब नारी जाग चुकी है और नाडोल महिला महा सम्मेलन में सर्वाधिक भागीदारी सिरोही से होगी। सांचौर जिला प्रभारी रेखा कंवर भट्ठाणा ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बैठक में सिरोही जिला महासभा, महिला और युवा महासभा के गठन और संचालन को लेकर कार्य योजना बनाई गई। सांचौर जिले में भी महिला महासभा के संगठन की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में नारायण सिंहजी पुरोहित, प्रकाशजी पुरोहित, महामंत्री पिंकी कंवर सिरोही, मंजू कंवर मनोरा, सुंदर देवी नरादारा, प्यारी देवी मंडवारिया, संगीता कंवर बलूट आदि ने विचार व्यक्त किए।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post