पायलट ने पहली बार आसोतरा में ब्रह्मधाम के किए दर्शन- गुरुवर श्री तुलसाराम जी महाराज से लिया आशीर्वाद

बालोतरा- पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान हेमाराम चौधरी के गांव मूलजी की ढाणी से सीधे ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचे। आसोतरा ब्रह्म धाम मंदिर दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की जिसके बाद सचिन पायलट ने भगवान खेतेश्वर भगवान  की समाधि के दर्शन किए ।
और ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री  तुलसारामजीमहाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ब्रह्म धाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद वे वापस जोधपुर के लिए निकल गए।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post