टीकमचंद राजपुरोहित हत्याकांड मामले की पुख्ता जांच हो - *विधायक राजपुरोहित।*
जालोर,
आहोर के खेतेश्वर कॉलोनी निवासी टीकमचंद राजपुरोहित के हत्याकांड मामले की पुख्ता जांच करवाने को लेकर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित समाज के प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस अधीक्षक जालोर से मिले, जिसमे विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि टीकमचंद राजपुरोहित की हत्या के आठ माह गुजरने के बाद भी पुलिस ने अपराधियों को नहीं पकड़ पाने से पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है इसलिए आप इस मामले को संज्ञान में लेकर पुख्ता जांच शुरू करवाकर टीकमचंद राजपुरोहित के परिवार को न्याय दिलावे, इस दौरान एडवोकेट गोपालसिंह राजपुरोहित, गोरधनसिंह सांकरणा, करणसिंह थांवला, भोपालसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।