डिम्पल राजपुरोहित ने बैंक ऑफ अमरीका में चयन के बाद जॉइन की

फोटो- डिम्पल राजपुरोहित)

डिम्पल राजपुरोहित ने बैंक ऑफ अमरीका में चयन के बाद जॉइन की 
जोधपुर. जोधपुर जिले के खेड़ापा ग्राम की डिम्पल राजपुरोहित का बैंक ऑफ अमरीका में चयन होने के बाद जॉइन कर लिया है। पिछले दिनों कैंपस प्लेसमेन्ट के जरिए डिम्पल का बैंक ऑफ अमरीका में चयन हुआ था।
डिम्पल राजपुरोहित शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है। दसवीं में 10 सीजीपीए हासिल किए। बारहवीं की परीक्षा जोधपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय नं.-1 एयरफोर्स से करने के बाद वेल्लोर इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) वेल्लोर से इसी साल बीटेक (आईटी) की परीक्षा पास की। बीटेक अंतिम वर्ष में अध्ययन के दौरान ही डिम्पल का बैंक ऑफ अमरीका में चयन हो गया। डिम्पल ने एनसीसी का सी सर्टिफिकेट हासिल किया है। स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर कई पुरस्कार जीते है। कॉलेज में हिंदी क्लब की टेक्नीकल हैड रहते नई तकनीक से क्लब को उंचाइयों पर पहुंचाया।
डिम्पल राजपुरोहित के पिता अशोकसिंह राजपुरोहित राजस्थान पत्रिका चेन्नई में मुख्य उप संपादक के पद पर कार्यरत है। माता विमला राजपुरोहित  गृहिणी है। छोटा भाई सौरभसिंह राजपुरोहित आईआईटी मद्रास में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। डिम्पल राजपुरोहित की उस उपलब्धि पर कई गणमान्य लोगों, समाज एवं सामाजिक संस्थानों ने बधाई दी है।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post