प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा ( देचु ) का महाराष्ट्र के नासिक में गुलदस्ता शाल ओढाकर जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा ( देचु ) का महाराष्ट्र के नासिक में गुलदस्ता शाल ओढाकर जोरदार स्वागत

जोधपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित घेवड़ा ( देचु ) का महाराष्ट के नासिक में गुलदस्ता शाल ओढाकर जोरदार स्वागत साथ ही प्रदेश अध्यक्ष , राष्टीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का किया शुभारंभ , राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाशिक ब्राह्मण समाज की टीम के बढ़ते कदमों को सलाम ब्राह्मणों के हित के लिए तैयार रहें ब्राह्मणों की एकता , से बदलेगी समाज की तस्वीर सामाजिक उत्थान मे सभी क्षेत्रों मे ब्राह्मण समाज का मजबूत दखल होना चाहिए । शिक्षा संस्कृति तथा आध्यात्मिक विषयों पर ब्राह्मण समाज की मजबूत पहल जरुरी है । ब्राह्मणों को अपनी ताकत को पहचानना होगा । एक दूसरे को एकजुट करने के प्रयास सभी को करने होंगे । ब्राह्मण कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा , बल्कि सम्मान का प्रेमी रहा है । ब्राह्मण को सम्मान मिले तो वह समाज के लिए सर्वत्र न्यौछावर करने को तैयार रहता है । आज ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने हित की लड़ाई लड़नी होगी । ईस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्टीय अध्यक्ष गोविंद कुलकर्णी जी , कार्याध्यक्ष श्री निखिलजी लातूरकर महाराष्ट्र प्रदेश , मोहिनी ताई पत्की महाराष्ट प्रदेश अध्यक्ष , सर्व पदाधिकारी , मुख्य कार्यकर्ता , सर्व तालुका पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post