सम्मान समारोह:बावतरा में समाज की 45 प्रतिभाओं को किया सम्मानित



  • बावतरा में राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति द्वारा हुआ आयोजन, श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
  बावतरा ग्राम में कुबड़ माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को राजपुरोहित शिक्षा विकास समिति बावतरा द्वारा नव प्रतिभा सम्मान समारोह-2020 का आयोजन वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ब्रह्मधाम आसोतरा के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त तहसीलदार विजय सिंहजी व अध्यक्षता पूर्व प्रधान सायला हड़मत सिंहजी ने की।

वही विशिष्ट अतिथि के नाते भूअभिलेख निरीक्षक आशु सिहजी, डॉ. राम सिंहजी, लादू सिंहजी पादरू, रामलालजी भीनमाल, हेम सिंहजी अजीत, वाराही माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खीमसिंहजी सांथुआ, राजूसिंहजी सुराणा, एएसआई बाबुलालजी, मुंशी अर्जुनसिंहजी, हीरसिंहजी पादरू, लादू सिंहजी पादरू, सुखदेव सिंहजी, पूर्व सरपंच सिणेर शंकर सिंहजी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद समाज की प्रतिभाओं को मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 45 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में आशीर्वाद देते हुए वेदांताचार्य महाराजजी ने कहा कि समाज विकास में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है।

उन्होने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा मनुष्य को महान बनाती है व सदगुणों का विकास करती है। इस दौरान सरपंच पारसमलजी, ग्रामीण नरेंद्रसिंहजी, भंवर सिंहजी, गोमसिंहजी, भैरू सिंहजी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। अंत में समिति अध्यक्ष डायालालजी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं मंच संचालन चेनसिंह राजगुरु ने किया।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post