चेन्नई. चेन्नई प्रवासी टाइगर अशोकजी राजपुरोहित को रेलवे में चेन्नई मंडल की मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाया गया है। विशेष श्रेणी के तहत रेलवे बोर्ड की ओर से उनका मनोनयन किया गया है। वे दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। टाइगर अशोकजी राजपुरोहित राजस्थान के सिरोही जिले के वराड़ा गांव के मूल निवासी है तथा पिछले लम्बे समय में चेन्नई में बिजनेस कर रहे हैं। चेन्नई से जोधपुर के लिए साप्ताहिक रेल शुरू करवाने में विशेष भूमिका अदा की है। वहीं इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए सांसद से लेकर रेल मंत्री तक दर्जनों बार ज्ञापन दे चुके हैं। इस मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। राजपुरोहित के चेन्नई मंडल की मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर की है। राजपुरोहित ने कहा कि वे रेल के फेरे बढ़ाने को लेकर पूरा प्रयास करेंगे।
राजपुरोहित मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-