राजपुरो‍‌हित शिक्षा विकास समिति ईटवाया मीटिंग सम्पन्न

श्री खेतेश्वर नमः
ईटवाया÷आज दिनांक 20/09/2020 को श्री मानाराम जी कुटिया पर श्री अमरदास जी महाराज के सानिध्य में एक आम सभा रखी गई जिसमें राजपुरो‍‌हित शिक्षा विकास समिति ईटवाया के निर्माण सम्बन्धित चर्चा की गई एवं समिति का एक स्थाई रजिस्टर बनाया गया जिसमें समिति के उद्देश्य वह नियम लिखे गए और रजिस्टर में समिति के स्थाई सदस्य जोड़े गए।और समिति ने तय किया कि सदस्यता ग्रहण करने के लिए सदस्यता शुल्क न्यूनतम500 रू रखा गया। तथा विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क 250 रखा गया। नियमों एवं उद्देश्यों पर महाराज जी ने अपने विचार व्यक्त किए, और बताया कि वर्तमान में शिक्षा का बहुत महत्व है और समाज के प्रबुद्ध बुद्धीजिवियो को आगे आकर शिक्षा समिति बनाकर समाज हित में कार्य करना चाहिए, और बावजी ने कहा कि ईस समिति के माध्यम से.......✍️
(1) बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना। (2) समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाना एवं समाज हित में हमेशा तत्पर रहना।
(3)हर साल समिति के द्वारा शिक्षा सम्मेलन का आयोजन कर बालक/बालिकाओं का होंसला अफजाई करना..आदि।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post