जय गुरु महाराज री सा
अपने लिए तो सब जीते कुछ दूसरों के लिए भी कर दिखाते है, इसी कामना के साथ ईटवाया गांव के अपने राजपुरोहित समाज के एक युवक ने इस कोरोना महामारी मै बेसहारा गोवंश का सहारा बनकर सामने आए है ।
आज हम बात कर रहे है गौतम सिह पुत्र श्री दुर्ग सिहजी (लोहारीया) राजपुरोहित ईटवाया की जिन्होनें इस कोरोना महामारी मै लोकडाउन के समय का सदुपयोग कर सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाकर गौशाला के लिए आर्थिक राशि एकत्रित की है।
गौतम सिंह राजपुरोहित ने तीन महीने पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान शुरू किया।
इसके लिए रामदेव गौशाला के नाम से वाट्सअप पर गुप्र बनाया।
इसके बाद अभियान में गांव के हर व्यक्ति को दान देने के लिए प्रेरित करता गया।
गौ भक्त राजपुरोहित जी ने बताया कि उनके मन में दूसरे के लिए कुछ कर करने की इच्छा बचपन से थी। इसी इच्छा के बलबूते पर इन्होंने इस अभियान की शुरूआत की।
करीब तीन महीनों में लोगो से 6 लाख रुपए की राशि एकत्रित हो गयी है और भी लोग गौ सेवा के लिए खाते में पैसे जमा करा रहे है ।
इनके सहयोग में गांव के पूरे युवाओं का योगदान रहा और एक दूसरे को जोड़कर अन्य लोगों को प्रेरित कर गो सेवा में अर्थ दान करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
राजपुरोहित ने। बताया कि गो सेवा में राशि संग्रहित करने के लिए
कोई किसी पर कोई दबाव नहीं है ,