सिवाना के गुड़ानाल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा , अतिक्रमण किए गए रास्ते को करवाया मुक्त

सिवाना के गुड़ानाल गांव में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक आम रास्ता बंद किए जाने पर ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया एसडीएम प्रमोद शिरवी  के नेतृत्व में भारी पुलिस के  के साथ जेसीबी द्वारा आम रास्ते को कुलवाया गया बस स्टैंड पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीण विरोध जताने लगे तो प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए डंडे के बल पर दूर कर खदेड़ कर कार्रवाई की ।
गौरतलब है  कि गत माह गुड़ानाल में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सिवाना एसडीएम ने जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी कर गुड़ानाल के समस्त रास्ते सील किए थे, लेकिन कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत सभी रास्ते खोल दिए लेकिन एक रास्ते को नहीं खोला। जिस पर शुक्रवार को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने जेसीबी से डामरीकरण उखेड़ कर रास्ते को ही उथल पुथल कर दिया ।
गुड़ा-भुखों की ढाणी डामरीकरण रास्ते को ग्राम पंचायत की मिलीभगत से भूमाफियाओं ने 13 जून को रातो - रात कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया था ।
गांव में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक आम रास्ता बंद किए जाने पर ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम प्रमोद शिरवी सिवाना तहसील दार  शनकर लाल  गर्ग नायक तहसीलदार बाबू सीह राजपुरोहित  बालोतरा  डिप्टी सुभाष चन्द्र खोजा सिवाना थानाधिकारी दाऊद खान कल्याण पुर थानाधिकारी महेश विस्नोई और भारी संख्या में भारी आरएसी जाब्ता द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post