जालोर. कोरोना को लेकर क्षेत्र के कई चिकित्सक देशभर में ड्यूटी देकर हराने में जुटे हुए हैं। आहोर उपखंड क्षेत्र के शंखवाली निवासी डॉ. आर.एस. राजपुरोहित पुणे महाराष्ट्र मे मेट्रो मेडिकल फाउंडेशन में इस कठिन समय मे अपने गांव ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर पुणे मे मातृभूमि की सेवा मे 24 घंटे योगदान दे रहे हैं। डॉ आर एस राजपुरोहित ने बताया की उन्होंने ने हाई स्कूल तक अपने गांव मे ही पढाई की उसके बाद डा. की पढाई पुणे मे ही की जब उनकी पढाई पूरी हुई तो उन्होंने मन मे एक सकंल्प लिया की एक दिन अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाना हैं।
इस कर्ज को कोरोना महामारी मे मरीजों की सेवा कर अदा कर रहे हैं। ऐसे में राजपुरोहित पिछले 40 दिनों से 8 से 10 हजार पुलिसकर्मियों का प्री. हेल्थ चेकअप कर चुके है व उन्हें मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य को लेकरमहाराष्ट्र पुलिस द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया उनके पिता व परिवार भी उनके साथ पुणे मे रह रहा हैं। उनके पिता मान सिंह राजपुरोहित एक बिजनेस मैन व छोटा भाई मुंबई मे मॉडलिंग का कार्य करता हैं।