राजस्व मंत्री के खिलाफ दृष्टिबाधित का वीडियो वायरल , मंत्री बोले - इस मामले से मेरा कोई लेना - देना नहीं है । पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ,

rajpurohiit news express

 बालोतरा . क्षेत्र के तिरसिंगड़ी गांव के एक दृष्टिबाधित दिव्यांग का वीडियो वायरल हुआ है , जिसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सहित अन्य पर जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए हैं । दृष्टिबाधित आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है । राजस्व मंत्री ने कहा है कि वीडियो उन्होंने भी देखा है । आरोप गलत है , मामल की निष्पक्ष जांच करवाई जाए । वायरल वीडियो में दिव्यांग तिरसिंगडी निवासी सवाईसिंह पुत्र मेहरसिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि खरताराम नाम के एक व्यक्ति ने उसे पेंशन दिलाने के नामधोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से उसकी जमीन की तहसील में रजिस्ट्री करवा ली । इसकी एवज में उसे रुपए भी नहीं दिए । मंत्री , उसके भाई व खरताराम ने 7 बीघा जमीन हड़प ली है । दष्टिबाधित का वीडियोएक व्यक्ति ने बनाया है जो इसके बाद बता रहा है कि इस मामले में तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो । दृष्टिबाधित आत्महत्या कर लेगा । इनके इर्दगिर्द 15 - 20 अन्य लोग भी बैठे हैं । 








वायरल नहीं मिली शिकायत इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है । न ही किसी ने आकर प्रशासन को बताया है । - रोहित कुमार , उपखण्ड अधिकारी बालोतरा 






करवाएंगे पता हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है । मामला है तो पता करवाया जाएगा । - माया पंडित , थानाधिकारी कल्याणपुर 







राजस्व मंत्री के खिलाफ दृष्टिबाधित का वीडियो वायरल ,





    . 

  
  





मंत्री बोले - करें जांच तिरसिंगड़ी निवासी है नहीं मिली शिकायतमेरा लेना - देना नहीं वीडियो मैंने भी देखा था । इस मामले से मेरा कोई लेना - देना नहीं है । पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए , जो भी दोषी हों , उसके परे मामले की निशान खिलाफ कार्रवाई की जाए । हरीश चौधरी , राजस्व मंत्री

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post