कुचामन सिटी| शहर के सीकर रोड स्थित गायत्री मंदिर में शनिवार को अनिल सिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा दीपयज्ञ व पौषबड़ा का आयोजन किया गया। गायत्री मंदिर के पुजारी ने बताया की 4 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अनिल सिंह के परिजन उसकी पुण्यतिथि पर मंदिर में दीपयज्ञ व पौषबड़े का आयोजन करवा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम को गायत्री मंदिर परिसर में गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी गई। इस दौरान लक्ष्मीकंवर, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, गोपाल सिंह, भैंरूलाल उपाध्याय, गोपाल बंसल, राजेन्द्र प्रेमपुरा, सुरेश बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- अनिल सिंह राजपुरोहित की पुण्यतिथि पर कुचामन सिटी में हुआ दीपयज्ञ
byसुरेश राजपुरोहित ईटवाया
-