विधायक राजपुरोहित का किया स्वागत, अधूरे कार्यों को पूरा करवाने का दिया आश्वासन

निकटवर्ती आकोली बस स्टैंड पर स्थित शनिधाम में शनिवार दोपहर को भाजपा बागरा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष हनवंत सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस मौके विधायक राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य करवाए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का तत्परता से निवारण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता हकाराम भाटी, नैनसिंह चांदना, महेंद्रसिंह सियाणा, कालूसिंह आकोली, भोमराज, सुमेरसिंह राजपुरोहित, आकोली सरपंच मीनादेवी रैगर, नैनसिंह, रूपसिंह, हिम्मताराम, प्रहलादराम, मंगलसिंह, उमराव खान, मान सिंह देवड़ा, रमेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post