भाजपा ने अमृता मेघवाल व शंकरसिंह का टिकट काटा, पूर्व मंत्री जोगेश्वर को फिर उतारा मैदान में, सांचौर व आहोर में नए चेहरे

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार रात 11.15 बजे 131 उम्मीदवारों के रुप में अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पाली की 6 सीटों में से 5, जालोर की 5 सीटों पर व सिरोही की 3 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें पाली व जालोर जिले से केबीनेट मंत्री व जैतारण विधायक सुरेंद्र गोयल, सोजत विधायक संजना आगरी, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जालोर विधायक अमृता मेघवाल का टिकट काट दिया गया है। वही सिरोही जिले की तीनों सीटों पर भाजपा ने वर्तमान विधायकों पर ही अपना दांव लगाया है। जैतारण में गाेयल के अविनाश सोजत में संजना आगरी के स्थान रायपुर प्रधान शोभा चौहान, आहोर में शंकरसिंह राजपुरोहित के स्थान पर नए चेहरे के रुप में छगनसिंह राजपुरोहित को टिकट दिया गया है।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post