समारोह में राजपुरोहित समाज की 150 प्रतिभाओं का किया सम्मान

 सरूपगंज 

कस्बे के रीको एरिया में खेतेश्वर मंदिर में राजपुरोहित समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज र| सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 इस कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कमेटी के भुवनेशजी राजपुरोहित के अनुसार राजपुरोहित समाज आबू-पिंडवाड़ा के कार्यक्रम में आसोतरा ब्रह्मधाम के वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज  एवं सत्यानंदजी गादीपती रविधाम गुजरात के सानिध्य में किया गया।
 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रकांता राजपुरोहित रही। विशिष्ट अतिथि अंकिता राजपुरोहित सहायक निदेशक महिला अधिकारिता, शंकरसिंहजी राजपुरोहित, किरणजी राजपुरोहित, हरिरामजी राजपुरोहित, जुआरिंगजी राजपुरोहित, रामारामजी राजपुरोहित थे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज र|ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भुवनेश राजपुरोहित, सतीश राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, सतीश राजपुरोहित, थानाराम पुरोहित, भरत राजपुरोहित, रामलाल राजपुरोहित, मोहन पुरोहित, अशोक पुरोहित, मगन पुरोहित, गणेश राजपुरोहित, कैलाश राजपुरोहित, महेन्द्र राजपुरोहित, भवानीशंकर पुरोहित, गिरीश, शैतान पुरोहित, भूपेन्द्र राजपुरोहित सहित समाज के लोग उपस्थित थे। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post