राजपुरोहित संभाग स्तर पर सम्मानित

राजपुरोहित संभाग स्तर पर सम्मानित

जैतारण | क्षेत्र के बलाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर बलाड़ा निवासी हनुमानलाल राजपुरोहित को संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित करने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उनके द्वारा जल संरक्षण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य पर ग्रामीणों ने बधाई दी। इस मौके बलाड़ा सरपंच पूजा मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य चैनसिंह जोधा, उपसरपंच हीराम देवासी, सम्पतसिंह राजपुरोहित, वीरसिंह जोधा, कन्हैयालाल शर्मा, दाउदास, रामलाल शर्मा, जितेंद्र सैन, गुदडऱाम बडिय़ासर आदि मौजूद रहे।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post