शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के चुनाव 11 नवंबर को

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के चुनाव 11 नवंबर को
जैसलमेर | श्री शाकद्वीपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज के चुनाव के लिए होमाष्टमी को विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें समाज के...

जैसलमेर | श्री शाकद्वीपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज के चुनाव के लिए होमाष्टमी को विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें समाज के अध्यक्ष का आगामी तीन साल के लिए चुनाव किया जाएगा।

इससे पूर्व संरक्षक मंडल द्वारा संविधान पारित किया गया। चुनाव अधिकारी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सदस्य से 100 रुपए सदस्य शुल्क लिया जाएगा। वोट देने का अधिकार सदस्य को ही रहेगा। समाज के 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी पुरुष इसका सदस्य बन सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर को होगा। नामांकन तिथि 3 नवंबर को तथा नाम वापसी 4 नवंबर को होगी। इसके बाद यदि जरूरी हुआ तो 11 नवंबर को मतदान करवाएं जाएंगे। 

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post