ओबीसी और जनरल समाज द्वारा एससी/एसटी एक्ट एवं कालूड़ी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध किया गया।

बालोतरा। राजपुरोहित समाज एव ओबीसी और जनरल समाज
द्वारा एससी/एसटी एक्ट एवं कालूड़ी प्रकरण को लेकर खेतेश्वर
भवन के आगे मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध किया गया।
महेंद्र सिंह नारवा ने बताया कि आज एससी/एसटी एक्ट से पीडित
वर्ग ने गौरव यात्रा को विदाई यात्रा का नाम देकर सर्व समाज के
युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
करते हुए हाथों में तख्तियां जिस पर कया यही है अच्छे दिन एवं
कमल का फूल हमारी भूल भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे अन्य
स्लोगन के साथ नारेबाजी करते हुए सेकड़ों युवाओं ने आक्रोश
व्यक्त किया। सर्व समाज ने भाजपा सरकार से एससी/एसटी एक्ट
में संशोधन की मांग की गई। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को
पलटकर एससी/एसटी एक्ट में बदलाव कर युवाओं के भविष्य के
साथ खिलवाड़ किया है। इस दौरान सवर्ण व ओबीसी वर्ग ने
सरकार को चेतावनी देते हुवे कहा कि एससी/एसटी एक्ट के
संविधान में बदलाव नही होगा तो आने वाले समय मे देश भर में
ब्राह्मण, राजपुरोहित, सवर्ण सहित सर्व समाज समाज विधानसभा
व लोकसभा चुनावों में विरोध करेगा। जिससे भाजपा को अपने
परम्परागत वोटो से हाथ धोना पड़ेगा। इस दौरान भवानी सिंह
तिरसिंगड़ी, थान सिंह डोली, कस्तूर सिंह कानोडिया, नरपत सिंह
उमरलाई करनी सेना, रईस दान चारण, अर्जुन सिंह राजपुत, नागेंद्र
सिंह इंद्राणा, सुरेंद्र सिंह नारवा, गजेंद्र सिंह लंगेरा, महेंद्र सिंह सोढो
की ढाणी, कुलदीप सिंह रेवाड़ा, श्याम सिंह सोढो की ढाणी, श्रवण
सिंह इंद्राणा, आसू सिंह मनणा, जालम सिंह मंडली, विजय सिंह
मनणावास, कैलाश कनाना, थानसिंह सराना, नरपतसिंह कनोडिया,
हितेंद्र सिलोर, गौतमसिंह सिहा, अमित दवे, यशपाल चारण,
निखिल अवस्थी, कमलेश सिंह कालूड़ी, डूंगर सिंह पटाऊ, सुरेश



राजपुरोहित सहित सेकड़ों लोग उपस्थित थे।



सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post