महंत नीलकंठ गिरी ने गुरुदेव का किया स्वागत किया

चूरू( पत्रिका. सरदारशहर के
सवाई बड़ी गांव में गुरुवार को
राजपुरोहित समाज के सन्त
तुलछाराम महाराज का स्वागत
किया गया। ब्रह्मधाम आसोतरा के
गादीपति सन्त तुलछाराम कोलायत
में चातुर्मास कर हरिद्वार जाते समय
सवाई बड़ी के मोतीगिरी आश्रम में
विश्राम किया।

महंत नीलकंठ गिरी ने सन्त का
स्वागत किया। सन्त तुलछाराम के
आगमन की सूचना पाकर सैंकड़ों की
संख्या में आस-पास के गांवों से लोग
पहुंचने लगे। गाजे बाजे के साथ


शोभायात्रा निकाली गई। ऊंटों के
साथ निकली शोभायात्रा में समाज
के लोगों ने भाग लिया। बड़ी संख्या
में महिलाओं ने भी मंगल गीत गाए।
रास्ते के दोनों तरफ खड़े ग्रामीणों ने
पुष्प वर्षा की। मोतिगिरी आश्रम से
राजपुरोहित भवन तक शोभायात्रा
निकाली। सन्त ने नए भवन का
उद्घाटन किया। सवाई चंग मंडली
के सांवरसिंह, कमल सिंह, रूपसिंह,
लक्ष्मण सिंह, भरतसिंह, नरपतसिंह,
शिवसिंह ने चंगो की थाप के साथ
भजनों की प्रस्तुति दी। संचालन
मदन शर्मा ने किया।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post