संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, ससुराल वालों पर जलाने का आरोप

संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, ससुराल वालों पर जलाने का आरोप



– बयान में बताया- ससुराल वालों ने जलाया।

जोधपुर। पाली जिले के बाली कस्बे में बारवा की रहने वाली एक महिला की सोमवार दोपहर में महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में उपचार के समय मौत हो गई। उसे 12 अगस्त को आग से झुलसने पर जोधपुर रैफर किया गया था। पर्चा बयान पर हत्या प्रयास का मामला ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया गया था। महिला ने मजिस्टे्रट के समक्ष भी अपने बयान दिए थे। बाली पुलिस ने अब प्रकरण में हत्या की धारा लगाते हुए दोपहर में कार्रवाई आरंभ की।

बाली पुलिस ने बताया कि बारवा गांव की रहने वाली 30 साल की कौशल्या पत्नी मंगलसिंह राजपुरोहित को 12 अगस्त को आग से झुलसने पर महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर किया गया। उसकी शादी को 12- 13 साल हुए थे और एक बच्चा भी है। आज दोपहर में कौशल्या की मौत हो गई। उसके मरने से पहले पुलिस व मजिस्टे्रट के बयान हो चुके थे। जिसमें उसने अपने पति, जेठ व जेठानी पर आग लगाकर जलाए जाने का आरोप लगाया था। पूर्व में हत्या प्रयास में मामला दर्ज किया गया था। बाली पुलिस ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब है। इनकी तलाश चल रही है। मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post