देश में कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक,स्व. श्री राजीव गाँधी जी को किया याद: महन्त

*देश में कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक,स्व. श्री राजीव गाँधी जी को किया याद: महन्त*

        आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की 74वीं जयंती पर *सिवाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी* द्वारा विचार गोष्ठी एवं श्रदांजलि सभा का आयोजन किया।

     इस दौरान सद्स्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी(राजस्थान)एवं वरिष्ठ नेता महन्त श्री ने स्व.राजीव गाँधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधीजी की सोच ही थी, जिसने इस देश मे पंचायतीराज की नींव रखी एवं उनका सपना था कि भारत का असली लोकतंत्र गाँवो की सरकार से ही मजबूत होगा,और उनका सपना आज हकीकत में बदला है।एवं उस समय भी डिजिटल इंडिया का सपना देखा और उसको हकीकत में बदलने के लिए भारत में सूचना क्रांति का आगाज किया उसी के परिणामस्वरूप आज देश विकसित राष्ट्रो की श्रेणी में है।
      एवं उन्होंने सैकड़ो महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसमें युवाओं को मतदान का अधिकार देकर उनको सत्ता में भागीदार बनाया उसी का परिणाम है कि आज इस देश में युवा मजबूती से नेतृत्व कर रहे है,
     *उनके प्रधानमंत्री काल मे जब राजस्थान में भीषण अकाल पड़ा तो उन्होंने खुद मारवाड़ के सभी जिलों में दौरा कर जनता के दुःख दर्द में भागीदार बने।*

       इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मुकनसिंह राजपुरोहितस,Rted.DySP भवरलाल देवासी,युवानेता महेंद्र टाइगर,पंचायत समिति सदस्य भगवानाराम माली,सेवादल ब्लॉक संयोजक महेंद्र गहलोत,फरीद खान,रामनिवास,फिरोज खान,मनोहरलाल मेघवाल, NSUI संयोजक निजाम खान,विनोद प्रजापत,कमलेश माली,सहित कार्यकर्ताओ ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की।



सुरेश राजपुरोहित ईटवाया

Previous Post Next Post